फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kyunki saas bhi kabhi bahu thi parvati om entry diwali special starplus promo

पार्वती की एंट्री लाएगी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की टीआरपी? स्मृति-साक्षी का रियूनियन देख भावुक हुए फैंस

Sat, 18 Oct 2025 10:07 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 18 Oct 2025 10:07 AM IST
सार

Parvati in Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: वर्षों बाद लोकप्रिय सीरियल 'क्योंकि सास...' की वापसी हुई और अब फैंस को दिवाली के मौके पर एक और तोहफा मेकर्स ने दे दिया। 

विज्ञापन
kyunki saas bhi kabhi bahu thi parvati om entry diwali special starplus promo
साक्षी-स्मृति - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवी के सुनहरे दौर की यादें एक बार फिर से ताजा हो रही हैं। आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अपने नए सीजन के साथ लौट चुका है और अब शो में वर्षों बाद एक बार फिर से पार्वती यानी साक्षी तंवर का कैमियो भी देखने को मिल रहा है। जी हां, वर्षों बाद दर्शकों को 'कहानी घर घर की' की मशहूर जोड़ी पार्वती और ओम नजर आने वाले हैं, वो भी तुलसी विरानी के साथ।
विज्ञापन


टीवी की चार आइकॉनिक हस्तियों का संगम
मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो प्रोमो शेयर किया है, उसने फैंस में जबरदस्त पैदा कर दिया है। क्लिप में स्मृति ईरानी (तुलसी), साक्षी तंवर (पार्वती) और किरण करमरकर (ओम) एक साथ नजर आते हैं। ये दृश्य किसी त्यौहार से कम नहीं- मानो एक युग का पुनर्मिलन हो। प्रोमो के साथ लिखा गया कैप्शन भी शो की आत्मा को खूबसूरती से बयान करता है- 'रिश्ते चाहे नए हों या पुराने, उनकी गर्माहट हमेशा ताजा रहती है! इस दिवाली, पार्वती और तुलसी के साथ रिश्तों की रोशनी होगी और भी खास।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)




यह खबर भी पढ़ें: जैकी श्रॉफ से लेकर अवनीत कौर तक, रवि-सरगुन की दिवाली पार्टी में सितारों ने बिखेरी रोशनी

फैंस के लिए दिवाली गिफ्ट बना ये एपिसोड
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन ने अपने लॉन्च के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था और अब दिवाली स्पेशल एपिसोड ने उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। चारों लोकप्रिय किरदारों का एक साथ आना सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि उन भावनाओं की वापसी है जो कभी हर घर की चर्चा का हिस्सा हुआ करती थीं। 

प्रोमो देख भावुक हुए फैंस 
जैसे ही शो का प्रोमो रिलीज हुआ, वैसे ही फैंस ने लगातार कमेंट करना शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा- भारतीय टीवी इंडस्ट्री की ओरिजिनल बहू तुलसी और पार्वती। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- मैं प्यार करती हूं। ये ऐसा है जैसे मेरे बचपन का फिर से वापिस आ जाना। 

'अनुपमा' ने ही नंबर 1 पर बनाई जगह
इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर शो अनुपमा ही बना हुआ है। जबकि स्मृति ईरानी का सीरियल इस हफ्ते दूसरे पायदान पर है। इसकी टीआरपी सीरियल ‘अनुपमा’ से ज्यादा कम नहीं है। स्मृति के सीरियल को इस हफ्ते 2.2 की टीआरपी मिली है। इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed