फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kushi star Vijay Deverakonda defends Jailer fame Rajinikanth Chiranjeevi on Flop Film says We have to shut up

Vijay Deverakonda: 'हम सभी को चुप रहना होगा...' रजनीकांत और चिरंजीवी की फ्लॉप फिल्मों पर बोले विजय देवरकोंडा

Wed, 23 Aug 2023 05:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Aug 2023 05:16 PM IST
सार

साउथ से लेकर हिंडी पट्टी के दर्शकों के बीच चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खुशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

विज्ञापन
Kushi star Vijay Deverakonda defends Jailer fame Rajinikanth Chiranjeevi on Flop Film says We have to shut up
विजय देवरकोंडा, रजनीकांत और चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। विजय देवरकोंडा के स्टाइल, लुक और एक्शन के फैंस दीवाने हैं। उनकी फिल्मों में देवरकोंडा के अभिनय को जितना पसंद किया जाता है, उतना ही उसके स्टाइल की फैन फॉलोइंग भी है। अब हाल ही में, अभिनेता ने बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत, चिरंजीवी के फ्लॉप करियर दौर का बचाव किया है।

विज्ञापन
 

विजय ने रजनीकांत और चिरंजीवी के फ्लॉप करियर का किया बचाव
साउथ से लेकर हिंडी पट्टी के दर्शकों के बीच चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'खुशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को साल 2018 में आई फिल्म 'महानति' के बाद 'कुशी' में एक बार फिर साथ काम करते देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब एक इंटरव्यू में विजय ने हिट और फ्लॉप पर अपने विचार साझा किए, और बताया कि कैसे रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे सुपरस्टार लगातार फ्लॉप फिल्में देने पर भी प्रभावित नहीं होते हैं

विज्ञापन

Sunny Deol: 400 करोड़ क्लब में 'गदर 2' की एंट्री पर सनी ने फैंस को कहा शुक्रिया, बोले- मैंने कभी सोचा नहीं था

विज्ञापन
विज्ञापन
 

फ्लॉप फिल्में किसी भी अभिनेता के करियर को प्रभावित नहीं करते हैं
विजय ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ‘सुपरस्टार हिट और फ्लॉप से परे हैं। रजनी सर के पास बैक-टू-बैक छह फ्लॉप फिल्में थीं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा। रजनीकांत सर आएं और जेलर कर के चले गए। रजनी सर की फिल्म ने 500 करोड़ रुपये की भी कमाई कर ली है। हम सभी को चुप रहना होगा और देखना होगा। फ्लॉप फिल्में किसी  के करियर को प्रभावित नहीं करती हैं।’

Jailer: रजनीकांत ने 'जेलर' के अभिनेता जाफर सादिक को दिया खास तोहफा, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
 

इस फिल्म में आएंगे नजर
अभिनेता ने आगे  चिरंजीवी के निराशाजनक करियर का भी बचाव किया और कहा, "वह बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में भी दे सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें सही कहानी वाला निर्देशक मिलता है, तो वह एक सुपरहिट के साथ वापसी करेंगे। विजय और सामंथा की फिल्म 'कुशी' की बात करें तो यह फिल्म एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है और इसमें सचिन खेडेकर, सरन्या पोनवन्नन, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी, वेनेला किशोर, जयराम और राहुल रामकृष्ण भी अहम भूमिकाओं में हैं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed