Kushi: 'कुशी' के पहले रोमांटिक सिंगल का टीजर आउट, दिल छू रही विजय देवरकोंडा-सामंथा की केमिस्ट्री
'कुशी' के पहले रोमांटिक सिंगल का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की केमिस्ट्री दिल जीतने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज पैन इंडिया फिल्म 'शाकुंतलम' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने दो अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 'सिटाडेल' और 'कुशी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी कड़ी में 'कुशी' से जुड़ा एक नया अपडेट सामना आया है। सामंथा और विजय देवरकोंडा की इस मूवी के पहले रोमांटिक सिंगल का टीजर जारी किया गया है, इसमें दोनों की केमिस्ट्री दिल छूने वाली है।
'कुशी' के पहले सिंगल का टीजर जारी
सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म 'कुशी' एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच कलाकारों और निर्माताओं ने फिल्म 'कुशी' के पहले सिंगल 'तू मेरी रोजा' का टीजर जारी कर दिया है। छोटी सी झलक में विजय और सामंथा की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। नमाज अदा करती सामंथा बेहद हसीन नजर आ रही हैं। वहीं, विजय देवरकोंडा को शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप करते हुए एक्ट्रेस से प्यार जताते देखा जा रहा है।
View this post on Instagram
'तू मेरी रोजा' है गाने का हिंदी टाइटल
विजय देवरकोंडा ने 'तू मेरी रोजा' का टीजर जारी करते हुए इसके रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। एक्टर ने लिखा है, 'कुशी का पहला गाना 9 मई को रिलीज होगा।' इससे पहले 23 मार्च को, विजय देवरकोंडा और सामंथा ने अपने संबंधित सोशल मीडिया पेजों पर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कुशी' की रिलीज डेट साझा की थी। इसमें एक पोस्टर था जिसे देख मालूम हुआ कि मूवी एक सितंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आएगी।
Gauri Khan: बेटी का फोटो होर्डिंग पर देखकर गर्व से ऊंचा हुआ गौरी का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस संग साझा की खुशी
'कुशी' के डायरेक्टर, स्टारकास्ट
'कुशी' फिल्म शिव निर्वाण के जरिए लिखित और निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु के अलावा सचिन खेड़ाकर, मुरली शर्मा, वेनेला किशोर और जयराम जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मोस्ट अवेटेड मूवी को तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज करने की पूरी तैयारी है।