फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kriti sanon kareena kapoor crew first song naina second teaser out tabu seen in Song Will Release On 4th March

Crew: फिल्म 'क्रू' के पहले गाने 'नैना' का दूसरा टीजर जारी, कृति सेनन के बाद तब्बू ने लगाया बोल्डनेस का तड़का

Sun, 03 Mar 2024 03:25 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 03 Mar 2024 03:25 PM IST
सार

'क्रू' के निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने 'नैना' का दूसरा टीजर जारी किया, जिसमें तब्बू अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती हुई नजर आईं।

विज्ञापन
kriti sanon kareena kapoor crew first song naina second teaser out tabu seen in Song Will Release On 4th March
क्रू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'क्रू' जल्द ही सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म में तीन अभिनेत्रियों करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की दमदार अदाकारी के साथ ग्लेमर का तड़का लगेगा। फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज हो चुके हैं। अब निर्माता फिल्म का पहला गाना रिलीज करने के लिए तैयार हैं। बीते दिन 'नैना' गाने का टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें कृति सेनन नजर आईं। वहीं, अब इसी गाने का दूसरा टीजर जारी किया गया है, जिसमें तब्बू ने बोल्डनेस का तड़का लगाया।
विज्ञापन

तब्बू ने मचाया धमाल
पहले गाने 'नैना' के टीजर के बाद से दर्शकों का उत्साह बढ़ा गया था। अब निर्माताओं ने इसका दूसरा टीजर जारी कर दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। गाने के दूसरे टीजर में तब्बू अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती हुई नजर आईं। तब्बू ने टीजर वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। तब्बू इस दौरान रेड कलर के वन ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं। हाई थाई स्लिट गाउन में तब्बू गाने पर थिरक रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AKFCN Pvt. Ltd. (@akfcnetwork)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन जारी होगा गाना
यह गाना चार मार्च को रिलीज होगा। फिल्म का यह गाना दिलजीत दोसांझ ने गाया है। साथ ही बादशाह ने अपना रैप ट्रैक भी जोड़ा है। तब्बू ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कृपया वाइब करने के लिए तैयार हो जाइए, नैना गाना आपके पास आ रहा है।' कृति और तब्बू के लुक के बाद अब फैंस को इस गाने में करीना के लुक का इंतजार है।
Bastar Girls: अदा और इंदिरा के बीच आखिर क्यों चल रहा कोल्ड वॉर, पढ़िए हीरोइनों की दुश्मनी के 10 रोचक किस्से
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'क्रू' की कहानी के बारे में बात करें तो यह फिल्म डकैती पर आधारित है, जिसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। वहीं फिल्म में कपिल शर्मा कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर किया है। फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन द्वारा और निर्माता रिया कपूर द्वारा किया गया है। वहीं बात करें 'क्रू' के रिलीज डेट की तो फिल्म 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
Oscars: उम्रदराज फिल्मकारों के लिए इस साल का ऑस्कर समारोह होगा बेहद खास, जानें इसके पीछे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed