{"_id":"68853b47a18a88691f071ea6","slug":"kriti-sanon-birthday-versatile-characters-life-journey-movie-career-personal-life-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kriti Sanon: अभिनेत्री एक; रंग अनेक, कृति सेनन की इन बहुमुखी किरदारों से चमकी किस्मत, जीत लिए कई अवॉर्ड्स","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kriti Sanon: अभिनेत्री एक; रंग अनेक, कृति सेनन की इन बहुमुखी किरदारों से चमकी किस्मत, जीत लिए कई अवॉर्ड्स
Sun, 27 Jul 2025 02:10 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:10 AM IST
सार
Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं अभिनेत्री के उन दमदार किरदारों के बारे में जिन्होंने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
विज्ञापन
कृति सेनन
- फोटो : एक्स
विस्तार
बॉलीवुड की चमकती सितारों में शामिल कृति सेनन 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में जन्मी थीं। आज कृति पूरे 35 साल की हो गई हैं। दिल्ली के संत एनसेल्म स्कूल से पढी‑लिखी कृति बचपन से ही एक्टिंग के ख्वाब संजोएं रहती थीं। हालांकि ये तो हर कोई जानता है कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वालीं कृति आज फिल्म जगत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
विज्ञापन
कृति सेनन के दमदार किरदार
मिमी
एक ऐसा किरदार जिसने कृति सेनन के करियर को नई ऊंचाइयों पर ला खड़ा किया। अवॉर्ड्स तो उन्हें उनके बहुमुखी किरदारों के चलते कई मिले थें लेकिन साल 2021 में आई फिल्म 'मिमी' एक्ट्रेस के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में कृति ने सरोगेट मदर ‘मिमी’ का किरदार निभाया। उनकी मासूमियत और इमोशनल इंटेंसिटी ने दर्शकों का दिल छू लिया और आलोचक भी मुग्ध हुए। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
बरेली की बर्फी
साल 2017 में आई फिल्म 'बरेली की बर्फी' में कृति सेनन ने लाइट और गुदगुदाने वाला किरदार निभाया। इस फिल्म में वो सिंपल, सी‑सीधी लड़की बिट्टी मिश्रा बनीं। राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना के साथ-साथ कृति को भी काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति ने रोबोट का किरदार निभाकर हर किसी को हैरान कर दिया। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, जिसे देखने के बाद क्रिटिक्स की ओर से भी कृति को जमकर तारीफ मिली।
दिलवाले
साल 2015 में आई फिल्म 'दिलवाले' जिसमें कृति ने संजना का रोल किया। इस फिल्म में एक्शन और रोमांस का बेहतरीन मिश्रण कृति सेनन के किरदार में देखने को मिला था।
दो पत्ती
हाल ही में कृति सेनन ने फिल्म 'दो पत्ती' में पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों किरदारों को निभाकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अभिनेत्री के तौर पर काफी लंबा सफर तय कर चुकी हैं। इस फिल्म के लिए भी कृति ने खूब वाहवाही लूटी।
गणपत
कृति सेनन की फिल्म ‘गणपत’ 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बेशक ये फिल्म ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन इस फिल्म में कृति के शानदार एक्शन ने एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा।
हीरोपंती
साल 2014 में आई ये फिल्म कृति सेनन की पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। टाइगर श्रॉफ के साथ इस फिल्म में कृति ने बेहतरीन काम किया था।
कृति सेनन का फिल्मी करियर
कृति ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ की फिल्म 'नेनोक्कादिने' (2014) से की, जिसमें उन्होंने महेश बाबू के साथ काम किया। ये उनके सिनेमा में पहला कदम था। इसके बाद 2014 में ही उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा अपनी डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' से, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ ने पहचान बनाई। हालांकि तब फिल्म को ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन कृति ने खुद को एक अभिनेत्री के तौर पर साबित करने की शुरुआत जरूर कर दी थी।
ये खबर भी पढ़ें: Avinash Tiwary: पाकिस्तानी डिजाइनर की अविनाश तिवारी ने बोलती की बंद, बॉडी शेमिंग का दिया करारा जवाब
कृति सेनन का शुरुआती संघर्ष
कृति ने एक बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से रिजेक्शन और बॉडी-शेमिंग जैसी चुनौतियों का सामना किया था। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार एक डांस सीक्वेंस करते हुए एक कोरियोग्राफर के डांटने के बाद वो रो भी पड़ी थीं। हालांकि कृति ने इस तरह की चीजों का कई बार सामना किया लेकिन कभी भी हार नहीं मानी।
कृति सेनन की पर्सनल लाइफ
कृति सेनन की पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। लंबे समय से चर्चा है कि वो बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। कबीर यूके स्थित ट्रैवल एजेंसी वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक और साउथहॉल ट्रैवल के कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि आज तक नहीं की है। इससे पहले कृति का नाम कार्तिक आर्यन से भी जुड़ चुका है। इतना ही नहीं, उनका लिंकअप 'राबता' को-स्टार दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी हो चुका है।
कृति सेनन की नेटवर्थ
आज कृति मुंबई के जुहू क्षेत्र में एक लगभग 60 करोड़ रुपये के घर में अपने परिवार संग रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका नेटवर्थ करीब 82 करोड़ रुपये है। एक फिल्म के लिए कृति करोड़ों में चार्ज करती हैं।