{"_id":"67ff6cb3fd451786a2030779","slug":"koi-naa-song-out-now-of-film-bhool-chuk-maaf-wamiqa-and-rajkummar-rao-played-romantic-role-2025-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhool Chuk Maaf: ‘कोई ना गाना’ रिलीज, वामिका और राजकुमार राव के रोमांटिक अंदाज ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhool Chuk Maaf: ‘कोई ना गाना’ रिलीज, वामिका और राजकुमार राव के रोमांटिक अंदाज ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
Wed, 16 Apr 2025 02:09 PM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:09 PM IST
सार
Koi Naa Song Out Now: राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'भूल चूक माफ' बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का एक गाना 'कोई ना' आज रिलीज हुआ है।
विज्ञापन
कोई ना गाना
- फोटो : इंस्टाग्राम- @maddockfilms
विस्तार
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' का एक गाना रिलीज हुआ है, जिसके बोल हैं 'कोई ना'। इस गाने में दोनों रोमांटिका अंदाज में दिख रहे हैं। आइए जानते हैं इस गाने के बारे में, जो दर्शकों के दिलों को छू रहा है।
विज्ञापन
'कोई ना गाने' ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
बीते दिन फिल्म निर्माताओं ने 'कोई ना' गाने का टीजर जारी किया था और जानकार दी थी कि आज 16 अप्रैल को गाना रिलीज होगा। 'कोई ना गाने' में वामिका गब्बी और राजकुमार राव रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। इस गाने को श्रेया घोषाल और हरनूर द्वार गाया गया है। गाना लिखा है इरशाद कामिल ने और इसे कंपोज किया है तनिष्क गाबची और गिफ्टी ने। दो मिनट 51 सेकेंड का यह गाना दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने पर यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि श्रेया घोषाल की आवाज में जादू है। साथ ही अन्य यूजर ने गाने को मनमोहक बताया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Sussanne Khan: माता-पिता की एनिवर्सरी पर भावुक हुईं सुजैन खान, लिखा प्यार भरा नोट
विज्ञापन
राजकुमार राव शादी के लिए करेंगे संघर्ष
बीते दिनों निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था। इसके जरिए ये पता चला था कि फिल्म में वामिका और राजकुमार अपनी शादी के लिए संघर्ष करते दिखेंगे। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
यह खबर भी पढ़ें: Jaat: ‘जाट’ पर लगा धार्मिक भावना आहत करने का आरोप, फिल्म बैन करने की उठ रही मांग
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
करण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में 09 मई को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। 'स्त्री 2' के बाद राजकुमार राव की यह पहली फिल्म होगी। दिनेश विजन और मैडॉक फिल्म द्वारा इस फिल्म को निर्मित किया गया है। राजकुमार राव की इस कॉमेडी फिल्म का सबको इंतजार है। इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा सीमा पाहवा भी अहम किरदार में हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वामिका और राजकुमार की शादी फिल्म में हो पाती है या नहीं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन