Jaat: ‘जाट’ पर लगा धार्मिक भावना आहत करने का आरोप, फिल्म बैन करने की उठ रही मांग
Jaat Controversy: सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है। समुदाय के लोगों ने फिल्म को बैन करने या विवादित सीन हटाने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लग रहा है। फिल्म के एक सीन को लेकर यह विवाद खड़ा हो रहा है। एक खास सीन के चलते पूरे भारत में ईसाईयों ने अब फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, और उन्होंने मांगें पूरी न होने पर फिल्म के कलाकारों और क्रू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
किस सीन को लेकर हो रहा विवाद
फिल्म के एक सीन में रणदीप हुड्डा को चर्च के अंदर दिखाया गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईसाई समुदाय ने उस सीन पर आपत्ति जताई है। इसमें रणदीप का किरदार चर्च के अंदर, क्रूस के ठीक नीचे खड़ा हुआ दिखाई देता है, जबकि लोग प्रार्थना कर रहे होते हैं। कथित तौर पर इस सीन में धमकी और गुंडागर्दी दिखाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें: DeepVeer: दुआ के साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे दीपिका-रणवीर सिंह, करोड़ों के आशियाने की पहली झलक आई सामने
बताया आस्था का अपमान
यह सीन ईसाई समुदाय के लोगों को पसंद नहीं आया। समुदाय के प्रतिनिधियों ने कथित तौर पर कहा है कि यह सीन उनकी आस्था को जानबूझकर अपमानित करने और चर्च की पवित्रता का अनादर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह दृश्य समुदाय के लोगों को नकारात्मक रूप में दिखा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: फूट-फूटकर रोई रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा, परिवार पर लगाए बर्बाद करने के आरोप
प्रतिबंध लगाने की मांग की
ईसाई समुदाय के सदस्यों ने कथित तौर पर ‘जाट’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वह रुक गए। उन्होंने निर्माताओं को दो दिन का समय देने का फैसला किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया या उस सीन को फिल्म से नहीं हटाया गया, तो वह सिनेमाघरों के बाहर विरोध करेंगे। ‘जाट’ के निर्माताओं ने इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। जाट 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.