Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Koffee With Karan Season 9 Promo Sidharth Malhotra Kiara Advani Next Guests Karan Johar

कॉफी विद करण 9: करण जौहर के शो में सिद्धार्थ और कियारा ने लगाया ग्लैमर का तड़का, कपल ने खोले कई राज

Tue, 10 Nov 2026 12:15 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Tue, 10 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

  • 'कॉफी विद करण सीजन 9' के अगले एपिसोड में सिद्धार्थ और कियारा साथ दिखेंगे।
  • शो का एक प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है।
  • बता दें कि अभिनेत्री जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन
Koffee With Karan Season 9 Promo Sidharth Malhotra Kiara Advani Next Guests Karan Johar
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता-निर्देशक करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 9 लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अब इस शो में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बाद पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को शो के नए एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा नजर आए। इस दौरान दोनों अपने स्टाइल से भी फैंस का ध्यान खींच रहे हैं। बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कियारा शानदार रेड ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं, वहीं सिद्धार्थ ऑफ-व्हाइट पैंट सूट में नजर आए, जिस पर हल्के ब्लैक प्रिंट बने हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Koffee With Karan Season 9 Promo Sidharth Malhotra Kiara Advani Next Guests Karan Johar
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
सिद्धार्थ-कियारा ने की मस्ती
बता दें कि करण जौहर ने शो में उनसे उनकी मैरिड लाइफ, पर्सनल बॉन्डिंग और एक-दूसरे की आदतों को लेकर कई दिलचस्प सवाल पूछे। कियारा ने बताया कि उनकी शादी में करण जौहर ने किस गाने में डांस किया था। वहीं, शाहिद ने सोचा कि तुम्हे कंपनी देंगे और तुमने उसे धक्का मार कर वहां से हटा दिया, जिसके बाद करण जौहर चेहरा छिपाते हुए दिखे।

प्रोमो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, 'उन्होंने इसी सोफे पर उनके साथ एक शानदार भविष्य का सपना देखा था और अब हम उनकी खुशहाल जिंदगी के बारे में जान रहे हैं, यह कॉफी डेट बेहद खास है। कॉफी विद करण सीजन 9 का एपिसोड 5 बुधवार शाम 7 बजे सिर्फ जियोहॉटस्टार के द पीकॉक हब पर स्ट्रीम होगा।'
विज्ञापन

Koffee With Karan Season 9 Promo Sidharth Malhotra Kiara Advani Next Guests Karan Johar
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
काम को घर नहीं लाना चाहते सिद्धार्थ
शो में हंसी-मजाक का सिलसिला तब और बढ़ गया, जब होस्ट करण कपल से पूछते हैं कि वे अपने किस किरदार को असल जिंदगी में निभाना चाहेंगे। इस पर सिद्धार्थ मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'हम अपने काम को घर नहीं लाना चाहते और निश्चित रूप से अपने बेडरूम में भी नहीं।'

2023 में हुई थी कपल की शादी
  • सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक निजी समारोह में शादी की थी।
  • दोनों को फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हुआ था। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी।
  • कियारा और सिद्धार्थ की एक बेटी सरायाह है और अब दोनों दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।
  • अक्टूबर में कपल ने एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed