{"_id":"67150a2a632b706a7b07ca05","slug":"kichcha-sudeep-seen-broken-at-mother-saroja-funeral-former-karnataka-cm-basavaraj-bommai-hugs-him-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kichcha Sudeep: मां के देहांत से किच्चा सुदीप पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मुख्यमंत्री के गले लग रोते आए नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kichcha Sudeep: मां के देहांत से किच्चा सुदीप पर टूटा दुखों का पहाड़, पूर्व मुख्यमंत्री के गले लग रोते आए नजर
Sun, 20 Oct 2024 07:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 20 Oct 2024 07:18 PM IST
सार
मशहूर कन्नड़ फिल्म अभिनेता की मां का आज रविवार को देहांत हो गया। इस दुख की घड़ी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अभिनेता को सांत्वना देते नजर आए।
विज्ञापन
किच्चा सुदीप- बसवराज बोम्मई
- फोटो : एक्स @BSBommai
विस्तार
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता की मां सरोजा संजीव का आज, 20 अक्तूबर को निधन हो गया। 86 वर्ष की आयु में स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं की वजह से वह अस्पताल में भर्ती थीं, जहां बेंगलुरु के जयनगर में अपोलो अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। हालांकि, मेडिकल टीम के तमाम प्रयासों के बावजूद सुबह सात बजे उनका देहांत हो गया।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी दी श्रद्धांजलि
अभिनेता के साथ इस दुख की घड़ी में फैंस समेत कई लोगों ने उन्हें सांत्वना दी है। अभिनेता लगातार अपनी मां के पार्थिव शरीर के सामने रोते नजर आए। अब इंटरनेट पर सुदीप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें वो अपनी मां के पार्थीव शरीर से लिपट कर रोते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनकी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की और सुदीप को सांत्वना देते हुए भावुक नजर आए।
विज्ञापन
Ram Charan: नागा वामसी ने की राम चरण के अभिनय की तारीफ, अभिनेता की इस फिल्म को बताया पसंदीदा फिल्मों में से एक
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई ने अभिनेता की मां के निधन को बताया बड़ी क्षति
बोम्मई ने सुदीप की मां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "अभिनेता सुदीप की मां सरोजा का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह मां की ममता की प्रतिमूर्ति थीं, जो हमेशा अपने घर आने वाले हर व्यक्ति का गर्मजोशी से स्वागत करती थीं। वह वास्तव में अन्नपूर्णेश्वरी की तरह थीं, जब भी हम उनके घर आते थे, तो वह भोजन परोसती थीं और मेहमानों के साथ प्यार और देखभाल से पेश आती थीं। उनकी अनुपस्थिति ने मुझे व्यक्तिगत रूप से काफी दुखी किया है। मैं उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर जाऊंगा। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान सुदीप और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।"
Do Patti: 'दो पत्ती' में कृति सेनन के डबल रोल को देख उलझीं काजोल, निर्माताओं ने जारी किया फिल्म का नया प्रोमो
सैकड़ो फैंस ने दिया मुश्किल समय में अभिनेता का साथ
दोपहर के आसपास उनके पार्थिव शरीर को बेंगलुरु के जेपी नगर में सुदीपा के आवास लाया गया, जहां परिवार और अन्य लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त कीं। अभिनेता की मां का अंतिम संस्कार विल्सन गार्डन श्मशान घाट पर हुआ। इस दौरान अभिनेता के सैकड़ों प्रशंसक उनकी मां को श्रद्धांजलि देने और इस मुश्किल समय में अभिनेता का साथ देने के लिए उनके आवास और श्मशान घाट के पास एकत्रित हुए। सुदीप हमेशा अपनी मां को लेकर मुखर रहे हैं और वह अक्सर मां को लेकर अपना प्रेम जाहिर करते रहे हैं।
Prince Narula -Yuvika Chaudhary: करवा चौथ का त्यौहार रहा प्रिंस-युविका के लिए खास, बने बेबी गर्ल के माता-पिता