Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiara Advani Break Silence On Trolling She Faced Over Intimate Scenes In Toxic

कियारा आडवाणी: 'टॉक्सिक' में इंटीमेट सीन देकर घिरी थीं अभिनेत्री, अब बताया कैसा था सिद्धार्थ का रिएक्शन

Thu, 12 Nov 2026 08:12 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 12 Nov 2026 08:12 AM IST
सार

  • कियारा और सिद्धार्थ हाल ही में शो 'कॉफी विद करण 9' का हिस्सा बने।
  • इसमें अभिनेत्री ने 'टॉक्सिक' फिल्म में दिए इंटीमेट सीन को लेकर बात की।
  • बता दें कि 'टॉक्सिक' में कियारा अभिनेता यश के साथ नजर आई थीं।

विज्ञापन
Kiara Advani Break Silence On Trolling She Faced Over Intimate Scenes In Toxic
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में शादी के बाद अभिनेत्रियों के ऑनस्क्रीन किरदारों और उनके फैसलों को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते रहे हैं। खासकर जब कोई अभिनेत्री शादी और मां बनने के बाद पर्दे पर बोल्ड या इंटीमेट सीन करती है, तो उसे सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ कियारा आडवाणी के साथ भी हुआ, जब फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ उनके इंटीमेट सीन को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि इस मामले पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा का क्या रिएक्शन था।
विज्ञापन
Trending Videos

Kiara Advani Break Silence On Trolling She Faced Over Intimate Scenes In Toxic
तबाही गाने में कियारा आडवाणी और यश - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं कियारा आडवाणी?
'कॉफी विद करण' सीजन 9 में सिद्धार्थ के साथ पहुंचीं कियारा ने बताया कि शादी और मां बनने के बाद फिल्म में उनके ऑनस्क्रीन चुनावों को लेकर इंटरनेट पर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। कियारा ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर हो रही बातों से सिद्धार्थ को कोई फर्क नहीं पड़ा।

उन्होंने इस मुद्दे को कभी परेशानी नहीं माना और न ही इस बारे में उनसे कोई सवाल किया। अभिनेत्री ने कहा, 'उन्हें इसकी परवाह नहीं थी। उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की। हमने इस पर कभी चर्चा भी नहीं की। इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ा और वह बिल्कुल भी परेशान नहीं थे।'
विज्ञापन

Kiara Advani Break Silence On Trolling She Faced Over Intimate Scenes In Toxic
कियारा - फोटो : इंस्टाग्राम
ऑनलाइन हुई ट्रोलिंग पर क्या बोलीं कियारा?
सोशल मीडिया पर हुई आलोचना को लेकर कियारा ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को इस तरह की बातों का सामना दशकों से करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'यह कई वर्षों से, दशकों से होता आ रहा है। ऐश्वर्या से लेकर कई शानदार अभिनेत्रियों को इसका सामना करना पड़ा है।'

कियारा ने यह भी बताया कि उस समय उन्हें अपनी तरफ से कोई सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं हुई, क्योंकि इंटरनेट पर कई लोग पहले ही इस दोहरे रवैये पर सवाल उठा रहे थे।
विज्ञापन

Kiara Advani Break Silence On Trolling She Faced Over Intimate Scenes In Toxic
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से निराश थीं कियारा
शो के दौरान कियारा ने फिल्म 'टॉक्सिक' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरुआत अच्छी होने के बावजूद इसका उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करना उनके लिए काफी निराशाजनक था। अभिनेत्री ने ओपनिंग वीकेंड को याद करते हुए इसे दिल तोड़ने वाला अनुभव बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि फिल्म के नहीं चलने से वह काफी निराश थीं और उनका मनोबल भी गिरा था।

हालांकि, अपने किरदार के लिए मिली तारीफों से उन्हें हिम्मत मिली। कियारा ने कहा कि इस फिल्म में अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर काम करना उनके करियर के लिए अहम रहा। उन्होंने इस भूमिका को अपने करियर का एक परिभाषित करने वाला किरदार बताया।

बता दें कि 'कॉफी विद करण' सीजन 9 में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से पहले विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना और सैफ अली खान-करीना कपूर खान भी नजर आ चुके हैं। इस सेलिब्रिटी रियलिटी शो का यह आखिरी सीजन है। शो का नया एपिसोड बुधवार शाम 7 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed