Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khushboo Patani Criticise Aniruddhacharya Maharaj On His Inappropriate Comment On Women Choosing Live In

Khushboo Patani: दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को कहा राष्ट्र विरोधी, विवादित टिप्पणी पर की आलोचना

Tue, 29 Jul 2025 08:50 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 29 Jul 2025 08:50 PM IST
सार

Khushboo Patani On Aniruddhacharya Maharaj: अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों को लेकर दिए गए विवादित वायरल बयान पर दिशा पाटनी की बहन ने प्रतिक्रिया देते हुए कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन
Khushboo Patani Criticise Aniruddhacharya Maharaj On His Inappropriate Comment On Women Choosing Live In
खुशबू पाटनी और अनिरुद्धाचार्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@khushboo_patani और सोशल मीडिया

विस्तार

अध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य के लड़कियों को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के सामने आने के बाद अनिरुद्धाचार्य को लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन और अक्सर मुद्दों पर अपनी खुलकर बेबाक राय रखने वाली खुशबू पाटनी ने अनिरुद्धाचार्य के बयान पर प्रतिक्रिया दी है और उनको फटकार लगाई है। खुशबू ने लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के बारे में अनिरुद्धाचार्य की अपमानजनक टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा और लैंगिक भेदभाव, पाखंड और इसका समर्थन करने वालों की कड़ी आलोचना की है।

विज्ञापन

खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को बताया राष्ट्र विरोधी
खुशबू ने आध्यात्मिक गुरु की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अगर वह उनके भाषण के दौरान मौजूद होतीं, तो उनसे भिड़ जातीं और उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों का अर्थ समझातीं। खुशबू ने उन्हें राष्ट्र-विरोधी करार दिया। उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों का समर्थन बंद करने की अपील की जो, उनके अनुसार महिलाओं और समाज का अपमान करते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


खुशबू ने सवाल किया कि उनकी टिप्पणी सिर्फ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं पर ही क्यों केंद्रित है। उन्होंने दोहरे मानदंडों की ओर इशारा करते हुए पूछा कि अनिरुद्धाचार्य उन पुरुषों पर टिप्पणी क्यों नहीं की जो शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चुनते हैं। खुशबू ने इस बात पर जोर दिया कि लिव-इन रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर शामिल होते हैं और इस सोच को भी चुनौती दी कि शादी से पहले किसी और के साथ रहने का महिला का फैसला गलत है।

 

अनिरुद्धाचार्य ने की थी यह टिप्पणी
अनिरुद्धाचार्य ने एक वायरल वीडियो के साथ विवाद खड़ा कर दिया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लड़के लाते हैं 25 साल की लड़कियों को, जो 4-5 जगह मुंह मार के आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed