फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Khusboo atre fame as ratna mishra in criminal justice 4 know about her

Khushboo Atre: 13 वर्षों का लंबा संघर्ष, ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में पंकज त्रिपाठी की पत्नी बन छाईं खुशबू

Fri, 11 Jul 2025 03:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 11 Jul 2025 03:12 PM IST
सार

Criminal Justice 4 Fame Khushboo Atre: हाल ही में पंकज त्रिपाठी अभिनीत सीरीज 'क्रिमिनल जस्टिस 4' चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें अभिनेता की पत्नी का किरदार खुशबू अत्रे ने निभाया है। आइए जानते हैं उनके बारे में। 

विज्ञापन
Khusboo atre fame as ratna mishra in criminal justice 4 know about her
पंकज त्रिपाठी और खुशबू अत्रे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'क्रिमिनल जस्टिस' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे चर्चित वेब सीरीज है। इस सारीज का चौथा सीजन भी रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीजन में अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो माधव मिश्रा के किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा सीरीज में उनकी पत्नी की भूमिका खुशबू अत्रे ने निभाई है, जो रत्ना मिश्रा के रूप में नजर आई हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से एक्ट्रेस ने सबके दिलों में एक खास जगह बनाई है और अब हर कोई उन्हें करीब से जानना चाह रहा है। चलिए जानते हैं कि कौन हैं खुशबू अत्रे।

विज्ञापन

कौन हैं खुशबू अत्रे? 
'क्रिमिनल जस्टिस 4' सीरीज में खुशबू अत्रे एडवोकेट माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) की पत्नी रत्ना मिश्रा का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री मध्यप्रदेश के भरवाहा की रहने वाली हैं। शुरुआत में खुशबू अत्रे ने कई नाटक किए, जहां उनके अभिनय को धार मिली। इसके बाद उन्होंने अपने करियर की आधिकारिक शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। साल 2012 में अभिनेत्री ने टीवी के पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई टीवी सीरीयल्स में काम किए, जैसे- 'उड़ान', 'साथ निभाना साथिया' आदि। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


14 साल बड़े पंकज त्रिपाठी से साथ काम करके छाईं खुशबू अत्रे
टीवी और शोज के दुनिया में लगभग 13 साल काम करने के बाद खुशबू अत्रे को 'क्रिमिनल जस्टिस 4' में अभिनय का मौका मिला। उन्होंने सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने वाले पंकज त्रिपाठी की पत्नी रत्ना मिश्रा का किरदार निभाया। इस किरदार को अभिनेत्री ने परदे पर शानदार तरीके से पेश किया और हर कोई उनकी दीवाना हो गया। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 101K फॉलोअर्स हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Dhadak 2 Trailer: दो प्यार करने वालों की परिवार से ही होगी जंग, 'धड़क 2' के ट्रेलर में दिखा इश्क में जुनून


क्रिमिनल जस्टिस 4 शो के बारे में 
'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' का निर्देशन रोहन सिप्पी ने किया है। वहीं इस सीरीज का निर्माण अप्लॉड एंटरटेमेंट के बैनर तले किया गया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, सुरवीन चावला, मोहम्मद जीशान अयूब, श्वेता बसु प्रसाद, आशा नेगी, खुशबू अत्रे, आत्मप्रकाश मिश्र, बरखा सिंह और खुशी भारद्वाज आदि कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed