Dinesh Mangaluru: ‘केजीएफ’ फेम एक्टर दिनेश मंगलुरु का निधन, कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर
Dinesh Mangaluru Death: ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों में नजर आए दिग्गज कन्नड़ अभिनेता दिनेश मंगलुरु के निधन से कन्नड़ इंडस्ट्री शोक में है। अभिनेता ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। सीनियर कन्नड़ अभिनेता दिनेश मंगलुरु का निधन हो गया है। उन्होंने आज उडुपी जिले के कुंदापुरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। एक्टर के निधन के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है।
आर्ट डायरेक्टर के तौर पर की शुरुआत
दिनेश मंगलुरु अपनी सशक्त और यादगार सहायक और निगेटिव भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से उन्होंने कन्नड़ दर्शकों के बीच अपनी शानदार पहचान बनाई और लोकप्रियता हासिल की। मूल रूप से मंगलुरु के रहने वाले दिनेश ने थिएटर में अपनी गहरी पृष्ठभूमि के साथ फिल्मों में एंट्री की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एक आर्ट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था।
यह खबर भी पढ़ेंः Mirai: कपिल शर्मा के शो पर नजर आएगी 'मिराई' की टीम, तेजा सज्जा-जगपति बाबू और श्रिया सरन आएंगे नजर
‘केजीएफ’ समेत कई फिल्मों में निभाई यादगार भूमिका
दिनेश ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। लेकिन सुपरस्टार यश की ‘केजीएफ’ में बॉम्बे डॉन की शानदार भूमिका के बाद दिनेश की पहचान और भी मजबूत हो गई। उन्होंने अपने करियर में ‘उलिगेडावारु कंदंठे’, ‘राणा विक्रमा’, ‘अंबारी’, ‘सवारी’, ‘इंथी निन्ना प्रीतिया’, ‘आ दिनागलु’, ‘स्लम बाला’, ‘दुर्गा’, ‘स्माइल’, ‘अतिथि’, ‘प्रेमा’, ‘नागमंडला’ और ‘शुभम’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अभिनय किया था। इसके अलावा उन्होंने 'नंबर 73' और 'शांतिनिवास' जैसी फिल्मों में बतौर आर्ट डायरेक्टर भी काम किया है।