{"_id":"6996d62f535d1cd5b5039b47","slug":"kerala-chief-minister-pinarayi-vijayan-ask-people-to-reject-the-the-kerala-story-2-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'द केरल स्टोरी 2' पर जारी है विवाद, सीएम पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर लोगों से की ये अपील","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'द केरल स्टोरी 2' पर जारी है विवाद, सीएम पिनाराई विजयन ने ट्वीट कर लोगों से की ये अपील
Thu, 19 Feb 2026 02:51 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:51 PM IST
सार
The Kerala Story 2: ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही 'द केरल स्टोरी 2' पर विवाद जारी है। ऐसे में इस फिल्म को लेकर केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
द केरल स्टोरी 2 विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रिलीज से पहले ही फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' पर विवाद होने लगा है। फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर भी काफी विवाद हुआ था। ऐसे में जब इसके सीक्वल की घोषणा हुई, तो लोगों ने इस पर ऐतजार जताया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर कई लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। प्रतिक्रिया देने वालों में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल हैं। वहीं विजयन के बयान पर सपा नेता अबू आजमी ने भी प्रतिक्रिया दी है। जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
सीएम पिनाराई विजयन के ट्वीट में क्या है?
आज केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक्स पर लोगों से इस फिल्म को रिजेक्टर करने की अपील करते हुए लिखा 'नफरत फैलाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल की रिलीज की खबरों को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले पार्ट के साम्प्रदायिक एजेंडा और खुलेआम झूठ को पहले ही देख चुका केरल एक बार फिर हमारे सेक्युलर ताने-बाने को बदनाम करने की इस कोशिश को रिजेक्ट करेगा। यह चौंकाने वाला है कि कैसे सांप्रदायिक झगड़े को भड़काने के मकसद से बनाई गई मनगढ़ंत कहानियों को खुली छूट मिल जाती है। जबकि कला के क्रिटिकल एक्सप्रेशन पर रोक लगा दी जाती है। हमें अपनी सद्भाव की जमीन को आतंक का अड्डा दिखाने की इन कोशिशों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। सच की हमेशा जीत होगी।'
कई ऐसे मामले भी हैं, जिनमें अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया: अबू आजमी
अब सीएम पिनारयी विजयन के बाद इस मामले पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे कई मामले हैं जिनमें अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया है, लेकिन वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आते।
1992-93 के दंगों पर श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट में सब कुछ स्पष्ट रूप से दर्ज है। इसी तरह, 2002 के गुजरात दंगों में भी कई उदाहरण मिलते हैं जहां लोगों का नरसंहार किया गया। ऐसी घटनाएं हिंदू और मुसलमानों के बीच असामंजस्य पैदा करने और ध्रुवीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाने के एक सुनियोजित एजेंडे को उजागर करती हैं।
सरकार आपकी है, आप लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करिए। इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया जाना चाहिए और सर्वोच्च न्यायालय को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।’

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Kerala CM Pinarayi Vijayan's statement on Kerala Story 2, Maharashtra Samajwadi Party President Abu Asim Azmi says, "... There are many cases where minorities have been targeted that do not appear in the public domain. The Srikrishna Committee… pic.twitter.com/uC6w8dGFCs
— ANI (@ANI) February 19, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म के पीछे केरल की धर्मनिरपेक्ष छवि को खराब करने वाली ताकतें: साजी चेरियन
फिल्म को लेकर राजनीति लगातार जारी है। एक ओर जहां केरल की सत्तारुढ़ पार्टी और कांग्रेस फिल्म की आलोचना कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी फिल्म का समर्थन कर रही है। सीएम विजयन से पहले केरल के संस्कृति और मत्स्य पालन राज्य मंत्री साजी चेरियन ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जिस तरह पहले भाग को जनता ने नकार दिया था, उसी तरह इसके सीक्वल का भी वही हाल होगा। केरल की धर्मनिरपेक्ष छवि और विकास संबंधी उपलब्धियों से ईर्ष्या करने वाली ताकतें इस परियोजना के पीछे हैं।
फिल्म का उद्देश्य सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना: के.सी. वेणुगोपाल
वहीं कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल का कहना है कि मनगढ़ंत कहानियां केरल की धर्मनिरपेक्ष मानसिकता को कमजोर नहीं कर सकतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म का उद्देश्य सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना है। इसके पीछे संघ परिवार का व्यापक एजेंडा है।
कोई भी व्यक्ति फिल्म न देखने के लिए स्वतंत्र है: राजीव चंद्रशेखर
आलोचना का जवाब बीजेपी की ओर से दिया जा चुका है। भाजपा केरल अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने फिल्म का बचाव करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए। लव जिहाद कोई काल्पनिक अवधारणा नहीं है। जो लोग फिल्म देखना चाहते हैं, वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। मुख्यमंत्री सहित कोई भी व्यक्ति, यदि फिल्म की विषयवस्तु से असहमत है, तो उसे न देखने के लिए समान रूप से स्वतंत्र है।

Toxic Teaser: इस दिन रिलीज होगा यश स्टारर 'टॉक्सिक' का टीजर, नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने दी जानकारी
'द केरल स्टोरी' पर हो चुका विवाद
इससे पहले साल 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' पर घमासान मचा था। अदा शर्मा की अदाकारी वाली इस फिल्म में कुछ महिलाओं की कहानी दिखाई गई थी। इन्हें जबरन दूसरा धर्म अपने और इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। इस फिल्म को बैन करवाने के लिए अदालत में कई याचिकाएं डाली गई थीं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है। इसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। इसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है।