फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kelly mach passed away know the death reason of hollywood actress

Kelly Mack Death: इस दुर्लभ बीमारी से केली का हुआ निधन, रीढ़ की हड्डी में दर्द से परेशान थीं एक्ट्रेस

Wed, 06 Aug 2025 12:38 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 06 Aug 2025 12:38 PM IST
सार

Kelly Mack Death Reason: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस केली मैक ने मात्र 33 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं कि आखिर किस कारण से अभिनेत्री की हुई मौत। 

विज्ञापन
Kelly mach passed away know the death reason of hollywood actress
केली मैक - फोटो : इंस्टाग्राम- @itskelleymack

विस्तार

लोकप्रिय सीरीज 'वॉकिंग डेड' में अपनी भूमिका से मशहूर केली मैक के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। महज 33 साल की उम्र में एक्ट्रेस का जाना हर किसी को हैरान कर रहा है और सभी उनकी मौत का कारण जानना चाह रहे हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में सबकुछ। 

विज्ञापन


कौन थीं केली मैक?
केली मैक का जन्म 10 जुलाई 1992 को अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में हुआ था। अभिनेत्री के जन्म के समय का नाम केली लिन क्लेबेनो था। एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र से ही एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। केली मैक को पहली बार साल 2008 में 'द एलीफेंट गार्डन’ से पहचान मिली, जिसके लिए उन्हें टिश स्कूल ऑफ आर्ट्स का एक्टिंग अवार्ड भी मिला। इसके बाद एक्ट्रेस ने वेब सीरीज ‘वॉकिंग डेड’ से लोगों के बीच अपनी जगह बनाई। इसके अलावा अभिनेत्री ने एनिमेटेड फिल्म ‘स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स’ में ग्वेन स्टेसी की आवाज दी थी। अभिनेत्री होने का साथ-साथ केली एक उम्दा स्क्रीनराइटर भी थीं। केली मैक ने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kelley Mack Death: 'वॉकिंग डेड' फेम एक्ट्रेस केली मैक का निधन, महज 33 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी हुई मौत?
कैली मैक को ग्लियोमा नामक एक दुर्लभ बीमारी थी, जो कैंसर का ही एक प्रकार होता है। अभिनेत्री को इस गंभीर बीमारा के लक्षण पिछले साल से ही दिखने लगे थे। ग्लियोमा नामक बीमारी ब्रेन ट्यूमर होता है, जो धीरे-धीरे रीढ़ की हड्डी में फैलता है और फिर दिमाग तक पहुंच जाता है। इस कारण से मरीज को हड्डियों में बहुत दर्द होता है और उसे लेटने बैठने में दिक्कत आती है।



इंस्टाग्राम पर देती थीं अपडेट
अपनी बीमारी का जानकारी एक्ट्रेस केली मैक इंस्टाग्राम पर देती रहती थीं। एक पोस्ट उन्होंने 30 सप्ताह पहले किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पीठ के निचले हिस्से में बहुत दर्द हो रहा है। इसके अलावा एक और पोस्ट अभिनेत्री ने किया था, जिसमें प्रोटॉन रेडिएशन के लिए पहली बार ट्रीटमेंट लेनी जा रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये पहला दिन है, अभी इस प्रक्रिया से 24 सेशन से उन्हें और गुजरना था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kelley Mack (@itskelleymack)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kelley Mack (@itskelleymack)



परिवार वालों ने की निधन की पुष्टि
लंंबी बीमारी से जूझने के बाद अभिनेत्री केली मैक ने 2 अगस्त 2025 को इस दुनिया को हमेशा के लए छोड़ दिया। उनके निधन की जानकारी एक्ट्रेस की बहन ने सोशल मीडिया के जरिए दी। मात्र 33 की उम्र में केली का जाना एंटरटेनमेंट जगत के लिए गहरी क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed