फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   KD The Devil First Look Poster out on Sanjay Dutt 65th birthday as Dhak Deva The Lord of Devils Democracy

KD The Devil First Look: संजू बाबा के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, 'केडी द डेविल' का पहला लुक आया सामने

Mon, 29 Jul 2024 01:07 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Jul 2024 01:07 PM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के 65वें जन्मदिन पर उनके प्रशंसकों को तोहफे के रूप में उनकी आगामी फिल्म 'केडी द डेविल' का पहला लुक देखने को मिला। इस फिल्म में संजय दत्त 'धाक देवा' के रूप में नजर आएंगे। संजय ने अपनी फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस फिल्म में संजय एक रहस्यमय किरदार में नजर आएंगे, जो 'द लॉर्ड ऑफ डेविल्स डेमोक्रेसी' के नाम से प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
KD The Devil First Look Poster out on Sanjay Dutt 65th birthday as Dhak Deva The Lord of Devils Democracy
'केडी द डेविल' -सजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttsanjay

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'घुड़चढ़ी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आया। आज संजय दत्त के 65वें जन्मदिन के अवसर पर उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केडी द डेविल' से उनका पहला लुक सामने आ चुका है, जो बेहद ही शानदार है। 
विज्ञापन


'केडी द डेविल' का पहला लुक आया सामने
संजय दत्त का यह नया लुक उनके प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा है। 'केडी द डेविल' एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जो एक काल्पनिक दुनिया और राजनीति के गहरे रहस्यों को उजागर करता है। संजय दत्त के 'धाक देव' के लुक को देखकर यह साफ हो रहा है कि वह फिल्म में एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली भूमिका में नजर आएंगे। यश स्टारर 'केजीएफ' में अधिरा के किरदार में संजय ने अपने अभिनय से भौकाल मचा दिया था। तो वहीं फिल्म 'केडी द डेविल' में उनका लुक काफी दमदार और रोमांचित लग रहा है। इस भूमिका में एक अजीब सी ताकत और रहस्य की छवि दिखाई दे रही है, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए और भी उत्सुक बना देती है। 
विज्ञापन


कैसा दिखते हैं 'केडी द डेविल' में संजय 
संजय दत्त की इस फिल्म के पोस्टर को ध्यान से देखें तो वह टपोरी अंदाज में नजर आ रहें हैं। संजय की इस फिल्म के पहले लुक के बारे में आपको डिटेल में बताते हैं। अभिनेता बड़ी दाढ़ी और मूंछों के साथ दिख रहें। आंखों में काला चश्मा लगाए और सिर पर पुलिस की तिरछी टोपी लगाए और हाथ में पुलिस का डंडा लिए संजय दत्त का यह लुक बेहद ही शानदार दिख रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)




मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'केडी-द डेविल' में संजय दत्त के अलावा शिल्पा शेट्टी, रमेश अरविंद, नोरा फतेही, वी रविचंद्रन और ध्रुव सरजा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ऐसी बेहतरीन कलाकारों की टुकड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'केडी द डेविल' फिल्म की कहानी 1970 में बैंगलोर में हुई सच्ची घटना पर आधारित है। केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है। यह फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषाओं में इस साल दिसंबर महीने में रिलीज हो सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed