फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaun Banega Crorepati 18: Amitabh Bachchan Invited contestant to his mumbai house jalsa video viral

केबीसी: बिग बी की एक झलक के लिए कभी 'जलसा' के बाहर दिनभर खड़ा रहा था फैन; अब शहंशाह ने दिया घर आने का न्यौता

Sat, 03 Oct 2026 01:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 Oct 2026 01:56 PM IST
सार

Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'केबीसी 18' में एक युवा प्रतिभागी ने किस्सा साझा किया कि अभिनेता को देखने के लिए वे अपनी मां के साथ कभी जलसा के बाहर घंटों खड़े रहे थे। यह बात सुनकर बिग बी ने दिलचस्प जवाब दिया।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 18: Amitabh Bachchan Invited contestant to his mumbai house jalsa video viral
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की दीवानगी दुनियाभर में हैं। प्रशंसक उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। बिग बी की एक झलक के लिए हर इतवार को दूर-दूर से फैंस आकर उनके मुंबई स्थित आवास जलसा के बाहर जुटते हैं। ऐसा ही किस्सा 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे एक युवा प्रतिभागी ने साझा किया।

विज्ञापन

जलसा के बाहर पांच घंटे खड़े होकर किया इंतजार
अमिताभ बच्चन इन दिनों अपना लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' होस्ट कर रहे हैं। शो में पहुंचे प्रतिभागियों से सवाल पूछने के अलावा वे काफी मजेदार बातें भी साझा करते हैं। 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक युवा प्रतिभागी पहुंचे। उन्होंने दो साल पुराना किस्सा सुनाया, जब वे अपनी मां के साथ मुंबई घूमने गए थे। प्रतिभागी ने बताया कि वे बिग बी के घर के बाहर पांच घंटे खड़े रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 18: Amitabh Bachchan Invited contestant to his mumbai house jalsa video viral
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : वीडियो ग्रैब

कैसे हुए बिग बी के दर्शन?
प्रतिभागी ने बिग बी को किस्सा सुनाते हुए कहा, 'मैं साल 2024 में पहली बार अपनी मां को लेकर आया था। यहां आकर मैंने बहुत सारे स्मारक देखे। आईपीएल मैच भी देखा। फिर, भी मम्मी की कुछ आशा पूरी नहीं हुई। वो बोल रही थीं कि बच्चन जी से कब मिलेंगे? मुझे मालूम था कि आप हर इतवार को शाम पांच बजे अपने फैंस से मिलते हैं। 12 बजे से ही फैंस का सैलाब आने लगा। मैंने अपने जीवन में ऐसा फैंस का सैलाब कभी नहीं देखा था। हम 12 बजे से शाम पांच बजे तक जलसा के बाहर ही थे। फिर, आपका दर्शन हुआ, वह पल मैं कभी नहीं भूल सकूंगा सर'।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?
यह सुनकर बिग बी ने प्रतिभागी से कहा, 'अगर हमको पहले पता होता कि आप आने वाले हैं तो हम फाटक खोल देते'। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने प्रतिभागी की मां से हाथ जोड़ते हुए कहा, 'माता जी अगली बार ऐसा ही कीजिएगा। हमको पहले बता दीजिए कि आप आने वाली हैं'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed