KBC 16: बिग बी ने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रतिभागी से किया ये वादा, सलमान खान तक पहुंचाएंगे संदेश
KBC 16: ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अमिताभ बच्चन ने एक प्रतिभागी से वादा किया है कि वह सलमान खान से जुड़ी उनकी इच्छा पूरी करेंगे।
विस्तार
अमिताभ बच्चन ने प्रतिभागी से किया वादा
शो के हालिया एपिसोड के एक प्रोमो में अभिनेता एक प्रतियोगी से वादा करते हुए नजर आते हैं कि वह सलमान खान से जुड़ी उसकी इच्छा पूरी करेंगे। सामने आए प्रोमो में एक प्रतियोगी अमिताभ बच्चन के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करती है। प्रतिभागी ने अमिताभ बच्चन से कहा कि उसे केवल दो अभिनेता पसंद हैं और बिग बी से को बताया कि वह पहले अभिनेता हैं जिन्हें वह पसंद करती है।
The Girlfriend: 'पुष्पा 2' के साथ दिखाया जाएगा 'द गर्लफ्रेंड' का टीजर, मिलेगा विजय देवरकोंडा से जुड़ा यह तोहफा
बिग बी ने क्या किया वाद?
आगे बातचीत में बिग बी ने उनकी टांग खींचते हुए कहा कि आसान सवाल पूछने के लिए वह उनकी प्रशंसा न करें। इसके बाद प्रतिभागी ने बिग बी से कहा कि उनका एक सपना पूरा हो गया, क्योंकि वह उनसे मिलीं। फिर उन्होंने बताया कि उन्हें सलमान खान से मिलने का मौका नहीं मिला। प्रतिभागी ने बिग बी से अनुरोध किया कि वह सलमान के दोस्त हैं इसलिए वह उनके सपने को पूरा करने में उसकी मदद कर सकते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा, "मुझे नहीं पता था कि आप मेरी इतनी बड़ी प्रशंसक हैं, नहीं तो मैं कुछ व्यवस्था करता। लेकिन मैं आपका संदेश उन तक पहुंचा दूंगा।"
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
15 सफल सीजन हो चुके हैं पूरे
अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अपने 15 सफल सीजन बिता चुका है। ‘केबीसी 16’ का प्रीमियर 12 अगस्त को हुआ और तब से यह दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह शो सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होता है।
Divya Dutta: शाहरुख की इस बात से दिव्या हो गईं हैरान, बताया-बिग बी से कौन सा गुण खाता है मेल?