फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karuppu Trailer Out: Suriya trisha krishnan RJ Balaji Movie Release Date

Karuppu Trailer: सूर्या और तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' का ट्रेलर रिलीज; विलेन बनकर छाएंगे आरजे बालाजी

Sun, 10 May 2026 11:17 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 10 May 2026 11:17 PM IST
सार

Karuppu Trailer: सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत फिल्म 'करुप्पु' जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज रविवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन
Karuppu Trailer Out: Suriya trisha krishnan RJ Balaji Movie Release Date
Karuppu Trailer - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूर्या की आगामी फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज को सिर्फ चंद दिन बाकी हैं। फिल्म अपनी सेंसर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर चुकी है। अब आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया है। हालांकि, इस ट्रेलर को तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। मगर, इसे देखने के बाद इतना साफ है कि यह एक शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्म होगी।

विज्ञापन


आरजे बालाजी निभाएंगी विलेन का रोल
इस फिल्म का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। मगर, ट्रेलर देखकर यह भी स्पष्ट हो गया है कि आरजे बालाजी इसमें विलेन की भूमिका भी निभाते दिखेंगे। बता दें कि 'करुप्पु' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिनेत्री तृषा फीमेल लीड रोल कर रही हैं। वे एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। इसमें उनका नाम प्रीति है।
विज्ञापन


विजय के शपथ ग्रहण में इमोशनल हुईं तृषा कृष्णन, कहा- ‘मैं इस पल का इंतजार कर रही थी’; वायरल हुआ वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्टरूम ड्रामा के साथ लोककथाओं से जुड़ी कहानी
ट्रेलर की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में होती है। अदालत के बाहर वकील प्रदर्शन कर रहे हैं। आग की लपटें उठ रही हैं। फिर अचानक कार में धमाका होता है। सूर्या और तृषा आमने-सामने होते हैं। फिल्म का ट्रेलर देखकर यह भी साफ है कि यह कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म जरूर है, मगर इसकी कहानी लोककथाओं से भी समानांतर जुड़कर चलती है। ट्रेलर फिल्म के प्रति काफी दिलचस्पी जगाने वाला है। 



कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म 14 मई को रिलीज होने जा रही है। सेंसर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिल्म को 'U/A' सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म के टीजर और अन्य प्रमोशनल वीडियो ऑनलाइन रिलीज होने के बाद से ही इसने लोगों में काफी दिलचस्पी जगाई है। ट्रेलर को भी दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed