फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan Thanks Fans For overwhelming response to his upcoming movie Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser

Kartik Aaryan: 'भूल भुलैया 3' के टीजर को मिली जबर्दस्त प्रतिक्रिया, कार्तिक आर्यन ने पोस्ट साझा कर जताया आभार

Sat, 28 Sep 2024 10:35 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 28 Sep 2024 10:35 AM IST
सार

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टीजर हाल में ही जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अभिनेता ने एक खास पोस्ट साझा कर दर्शकों का आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Thanks Fans For overwhelming response to his upcoming movie Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

विस्तार

कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता साबित भी की है, जिस वजह से उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। उनकी पिछली फिल्म चंदू चैंपियन से उन्होंने अपने लिए काफी तारीफें जुटाई हैं। इससे पहले वह ज्यादातर फिल्मों में एस जैसे ही किरदार में नजर आए थे, लेकिन चंदू चैंपियन उनके अभिनय करियर में एक बेहद खास फिल्म बन कर उभरी। अब एक बार फिर वह अपने पुराने एंटरटेनिंग मोड में नजर आ रहे हैं। हाल में ही उनकी आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की टीजर जारी हुआ है, जिसे दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी हुआ था टीजर 
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का टीजर बीते शुक्रवार को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म के टीजर ने दर्शकों को चौंका दिया है। इससे पूरी टीम का उत्साह काफी बढ़ गया है। अभिनेता भी अपनी फिल्म के टीजर को मिली प्रतिक्रिया से फूले नहीं समा रहे हैं। टीजर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से वह इस वक्त सातवें आसमान पर हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फैंस का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन

Anees Bazmee: भूल भुलैया 3 के टीजर को मिल रहे प्यार से अनीस बज्मी गदगद, शूटिंग के आखिरी दिन हो गए थे भावुक
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन ने जताया आभार 
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "ट्रेंडिंग नंबर 1, रूह बाबा और मंजुलिका दोनों ही इस जबरदस्त प्रतिक्रिया की वजह से सातवें आसमान पर हैं। इस दिवाली 'भूल भुलैया 3' का बहुत-बहुत शुक्रिया। रोमांच अभी शुरू ही हुआ है।" अभिनेता ने एक पोस्टर भी साझा किया है, जिसमें वह एक आग की छड़ी पकड़े और विद्या बालन को मंजुलिका के रूप में उड़ते हुए दिखाया गया है। अभिनेता के इस पोस्ट पर फैंस के द्वारा काफी प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)



IIFA Utsavam 2024: आईफा उत्सवम में छाए साउथ सिनेमा के सितारे, नानी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
1 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म 
बताते चलें कि 'भूल भुलैया 3' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से टकराने वाली है। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में उत्साह हैं, ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इनका टकराव  देखना काफी दिलचस्प रहेगा। बताते चलें कि 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विजय राज आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। 

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'देवरा' की धमाकेदार शुरुआत, स्त्री 2 की मजबूत पकड़ अब भी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed