फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan Thanks Fans For Giving So Much Love To Chandu Champion he Shares A special Video to praise Watch

Kartik Aaryan: चंदू चैंपियन को प्यार देने के लिए प्रशंसकों को किया धन्यवाद, कार्तिक ने साझा किया वीडियो

Tue, 18 Jun 2024 05:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 18 Jun 2024 05:01 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' हर किसी को पसंद आ रही है। फिल्म को मिल रही आपार सफलता और प्यार से खुश होकर कार्तिक ने अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट के साथ प्रशंसकों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Thanks Fans For Giving So Much Love To Chandu Champion he Shares A special Video to praise Watch
चंदू चैंपियन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही प्रशंसकों ने कार्तिक के अभिनय की जमकर तारीफ की साथ ही फिल्म की कहानी भी प्रशंसकों को बेहद पसंद आई। इन दिनों कार्तिक अपनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रशंसकों से मिले प्यार से कार्तिक बेहद खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है। इसके तुरंत बाद प्रशंसकों ने भी कार्तिक के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कार्तिक ने किया प्रशंसकों का धन्यवाद
कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया, आभार, चंदू चैंपियन अब सिनेमाघरों में।" जैसे ही कार्तिक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, तुंरत ही प्रशंसकों ने अपनी प्रतीक्रिया देनी शुरू कर दी। एक फैन ने लिखा, "कार्तिक आर्यन का शानदार अभिनय, उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में खुद को इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक के तौर पर स्थापित कर लिया है। वह सहजता से किरदार को निभाते हैं और बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं'' एक और फैन ने लिखा, ''इस मास्टरपीस के लिए उन्हें और कबीर खान को बधाई, हम कार्तिक को सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा देखना चाहेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने रिलीज के बाद अबतक कुल 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपने चौथे दिन भारत में लगभग 6.01 करोड़ की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 30.12 करोड़ रुपये हो गया है। मुंबई, पुणे, जयपुर और चेन्नई में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed