{"_id":"66605606df92d7234c00ed4d","slug":"kartik-aaryan-talks-about-his-character-in-film-chandu-champion-says-it-is-very-inspiring-tale-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: स्कूटी पर ग्वालियर की इस जगह पर खूब घूमा करते थे कार्तिक, बोले- वहां मैंने जमकर मस्ती की","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kartik Aaryan: स्कूटी पर ग्वालियर की इस जगह पर खूब घूमा करते थे कार्तिक, बोले- वहां मैंने जमकर मस्ती की
Wed, 05 Jun 2024 05:46 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 05 Jun 2024 05:46 PM IST
सार
कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' का ट्रेलर अपने गृहनगर ग्वालियर में लॉन्च किया। उनका कहना है कि इस फिल्म से जुड़ा यह उनका सबसे शानदार अनुभव है। इस बहाने उन्होंने ग्वालियर की यादें भी ताजा कीं।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विस्तार
कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' के प्रचार में जी-जान से जुटे हैं। यह फिल्म इसी महीने रिलीज को तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर कार्तिक के होम टाउन ग्वालियर में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया गया था। हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कार्तिक ने इस फिल्म में काम करने का अनुभव साझा किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने ग्वालियर में बिताए पुराने दिन भी याद किए हैं।
विज्ञापन
बोले- बहुत ज्यादा मेहनत करती पड़ी
फिल्म 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी काफी प्रेरक लगी, इसी वजह से वे अपने किरदार के साथ कनेक्ट कर पाए। कार्तिक का कहना है कि कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि यह तमाम लोगों को अपने सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगी। एएनआई से बातचीत में कार्तिक ने कहा, 'इस फिल्म में मुरलीकांत पेटकर की पूरी यात्रा दिखाई गई है। यह एक स्पोर्ट्स फिल्म से कहीं ज्यादा है। इसे बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी है।'
विज्ञापन
Anurag Kashyap : महंगी हिंदी फिल्मों के बुरे प्रदर्शन पर बोले अनुराग , कहा- अब सिनेमा जाना किफायती नहीं
विज्ञापन
सपने देखने वालों को पसंद आएगी फिल्म
कार्तिक ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। कार्तिक से जब पूछा गया कि इस फिल्म में उनके लिए खास क्या रहा? इस पर उन्होंने कहा कि ग्वालियर में इसका ट्रेलर लॉन्च करना शानदार अनुभव था। उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह की प्रतिक्रिया मुझे दर्शकों से मिली, वह अद्भुत थी। मेरे पिता काफी भावुक थे। फिल्म की कहानी काफी जुड़ी हुई सी लगती है। सपने देखने वालों से जुड़ी कहानी है। फिर ग्वालियर में जब ट्रेलर लॉन्च हुआ तो अलग ही अनुभव रहा।'
Web Series: इन वेब सीरीज को देखकर आएगा 'पंचायत' जैसा मजा, बार-बार देखने का करेगा मन
ग्वालियर के दिन किए याद
इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। कार्तिक ने ग्वालियर के अपने दिनों को याद करते हुए कहा, 'ग्वालियर में मेरे पास लाल रंग की स्कूटी थी। शहर में जिस जगह को मैं अपनी स्कूटी पर एक्सप्लोर करना पसंद करता था, वह एक किला था। लेकिन हम वहां ऊपर नहीं जा पाते थे, क्योंकि वहां काफी ढलान था। इसलिए हमें नीचे उतरना पड़ता और फिर वहां पार्क करना पड़ता। किला काफी मशहूर है, जहां से आप पूरा शहर देख सकते हैं। आपको ऐसा लगता है कि आप इस दुनिया के टॉप पर हैं। जब मैं ग्वालियर में था तो मैं वहां बहुत जाता था। अपने दोस्तों के साथ वहां खूब मस्ती करता था'।
Kartik Aaryan: सूरज बड़जात्या की फिल्म में सलमान खान हुए रिप्लेस! प्रेम की भूमिका निभाएंगे यह अभिनेता