फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kartik Aaryan love for football will be seen again he will enjoy the UEFA Champions League final in London

Kartik Aaryan: चैंपियंस ट्रॉफी के साथ दिखे 'चंदू चैंपियन', लंदन में लेंगे यूईएफए लीग 2024 के फाइनल का मजा

Sat, 01 Jun 2024 12:34 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:34 PM IST
सार

'चंदू चैंपियन' में एथलीट का किरदार निभा रहे अभिनेता कार्तिक आर्यन यूईएफए चैंपियंस लीग 2024 का फाइनल मुकाबला देखने के लिए लंदन पहुंच गए हैं। यह मैच रियल मैड्रिड और बोरूसिया डॉर्टमुंड के बीच खेला जाएगा और कार्तिक आर्यन रियल मैड्रिड के फैन हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan love for football will be seen again he will enjoy the UEFA Champions League final in London
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का फुटबॉल प्रेम किसी से छुपा नहीं है। कार्तिक बड़े चाव से फुटबॉल खेलते हैं और उन्हें कई बार मैदान में देखा जा चुका है। इसी सिलसिले में उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि, इस बार वो फुटबॉल के पीछे दौड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। इस दफा मामला कुछ और ही है।
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: आज अंबानी के नाम बुक हैं इटली के पोर्ट सिटी के 24 गिफ्ट शॉप-रेस्तरां, आम लोगों की एंट्री बंद

विज्ञापन

यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल देखने लंदन पहुंचे कार्तिक
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वो यूईएफए चैंपियंस लीग 2024 की ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रहे हैं। चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला दो जून को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में खेला जाएगा। तस्वीर देखकर साफ पता चलता है कि कार्तिक इस मौके को गवांना नहीं चाहते हैं। वो मैच को देखने के लिए लंदन पहुंच चुके हैं। बता दें कि यह मैच रियल मैड्रिड और बोरूसिया डॉर्टमुंड के बीच खेला जाएगा और कार्तिक आर्यन रियल मैड्रिड के फैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)



'चंदू चैंपियन' में खेलते नजर आएंगे कार्तिक आर्यन
खेलकूद की बात चल पड़ी है तो यहां एक बात का जिक्र करना जरूरी हो जाता है। कार्तिक आर्यन बहुत जल्द बड़े परदे भी खेलते हुए नजर आएंगे। दरअसल, कार्तिक की अगली फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज के लिए तैयार है। इसे 14 जून को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एथलीट का किरदार निभाया है।

Movies/Series on Rural life: जब निर्देशकों ने दिखाई ग्रामीण कहानियां, सादगी और सरलता से जीता दर्शकों का दिल


मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है फिल्म
'चंदू चैंपियन' मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। मुरलीकांत पहले ऐसे भारतीय एथलीट है, जिन्होंने पैरालंपिक गोल्ड मैडल जीता था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसकी कहानी सुमित अरोड़ा और रोहित शुक्रे ने लिखी है।

Kota Factory S 3 Release Date: ‘सचिव जी’ ने साझा कर दिया गणित का गलत फार्मूला, नेटफ्लिक्स में दिन भर रही हलचल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed