फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karnataka Home Minister G Parameshwara said Police got free hand in murder case related to Darshan Thoogudeepa

Darshan: अभिनेता दर्शन से जुड़े हत्या मामले की जांच में पुलिस को खुली छूट, कर्नाटक के गृह मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 12 Jun 2024 03:03 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

अभिनेता दर्शन से जुड़े हत्या मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि पुलिस को खुली छूट दे दी गई है और अभिनेता और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Karnataka Home Minister G Parameshwara said Police got free hand in murder case related to Darshan Thoogudeepa
दर्शन थूगुदीप - फोटो : एक्स

विस्तार

लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीप पर हत्या का संगीन आरोप लगा है। अभिनेता को बीते दिन एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर अपने सह-कलाकार को अश्लील संदेश भेजे थे। दर्शन को मंगलवार की सुबह मैसूर में उनके फार्म हाउस से हिरासत में लिया गया था और पुलिस उन्हें बेंगलुरु ले गई। बेंगलुरु में पूछताछ के बाद अभिनेता को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब इस मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि पुलिस को खुली छूट दे दी गई है और हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए गए अभिनेता दर्शन और उनके सहयोगियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच करेगी और तय करेगी कि क्या दर्शन आदतन अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि वे तदनुसार कानूनी धाराएं लगाएंगे और कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

किसी को हाथ में कानून लेने का अधिकार नहीं
जी परमेश्वर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हत्या में अभिनेता की संलिप्तता की सूचना पर दर्शन को मैसूर से बेंगलुरु लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है। पूछताछ से जो भी पता चलेगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह कोई भी हो यह दर्शन या परमेश्वर है, इसलिए किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता के 12 सहयोगी भी गिरफ्तार
दर्शन और उनके 12 करीबी सहयोगियों को अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। जिला मुख्यालय शहर चित्रदुर्ग के निवासी रेणुकास्वामी ने कथित तौर पर दर्शन की करीबी दोस्त और अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट पर टिप्पणी की थी और उन पर अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, मृतक ने कथित तौर पर अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया और आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किए।

विज्ञापन

दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
जी परमेश्वर ने कहा, 'अगर रेणुकास्वामी ने अभिनेता की महिला मित्र के बारे में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया होता तो वह शिकायत दे सकते थे और पुलिस तुरंत कार्रवाई करती। जानकारी यह है कि रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से बेंगलुरु लाया गया और पीटा गया, मारा गया है। इसे टाला जा सकता था। अब घटना हो गई है, एक जान चली गई है और कोई कुछ नहीं कर सकता, लेकिन दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई करनी होगी, पुलिस करेगी।'

रेणुकास्वामी के परिवार के लिए क्या करेगी सरकार
जी प्रभावशाली से सवाल किया गया कि क्या दर्शन ने राजनेताओं के माध्यम से खुद को बचाने का प्रयास किया था? इस पर मंत्री ने कहा, 'जहां तक उन्हें पता है, किसी ने भी प्रभावित करने की कोशिश नहीं की है और मामले में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से कोई भी हस्तक्षेप नहीं करेगा। पुलिस को खुली छूट दे दी गई है और उन्हें कानून के मुताबिक जो भी कार्रवाई करनी होगी, वे करेंगे। यह पूछे जाने पर कि सरकार रेणुकास्वामी के परिवार के साथ कैसे खड़ी होगी? इस पर परमेश्वर ने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बात करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed