{"_id":"65f53ed660fcbe728008cae2","slug":"karisma-kapoor-shares-working-experience-in-murder-mubarak-director-homi-adajania-praises-her-acting-skills-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karisma Kapoor: करिश्मा ने बताया 'मर्डर मुबारक' में काम करने का अनुभव, होमी अदजानिया ने की अभिनेत्री की तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Karisma Kapoor: करिश्मा ने बताया 'मर्डर मुबारक' में काम करने का अनुभव, होमी अदजानिया ने की अभिनेत्री की तारीफ
Sat, 16 Mar 2024 12:11 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:11 PM IST
सार
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 'मर्डर मुबारक' में शामिल होने पर खुलकर बात की और फिल्म में काम करने को लेकर अपना अनुभव भी साझा किया।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मल्टीस्टारर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'मर्डर मुबारक' आखिरकार 15 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में करिश्मा कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी और विजय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। सभी कलाकारों की अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं अब, फिल्म में शामिल होने पर करिश्मा कपूर ने खुलकर बात की और अपना अनुभव भी साझा किया।
विज्ञापन
होमी-करिश्मा का तालमेल
हाल ही में दिए साक्षात्कार में करिश्मा कपूर ने उन दिलचस्प बातों का खुलासा किया, जिन्होंने उन्हें फिल्म की ओर आकर्षित किया। इसके साथ ही निर्देशक होमी अदजानिया ने उनके प्रदर्शन की प्रशंसा की। निर्देशक होमी अदजानिया ने 'मर्डर मुबारक' के लिए कास्टिंग की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए करिश्मा कपूर की प्रतिभा की तारीफ की।
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput: सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, की LOC रद्द करने की मांग
विज्ञापन
फिल्म में ऐसे हुई करिश्मा की एंट्री
होमी अदजानिया ने कहा कि जैसे ही मैंने सभी विचारों पर गौर किया तो लोलो यानी करिश्मा की छवियों ने मेरा ध्यान खींचा और मैं हैरान रह गया। वे समझदार स्वभाव की हैं और मैंने शुरू में उन पर विचार नहीं किया था। हालांकि, मुझे तुरंत लगा कि वे शेहनाज नूरानी की भूमिका के लिए बिल्कुल ठीक होंगी।
Naadaniyaan: खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान ने शुरू की 'नादानियां' की शूटिंग! फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीर
'हम साथ साथ हैं' से की तुलना
वहीं करिश्मा कपूर ने भी फिल्म में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। फिल्म में अपनी भूमिका पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैंने पहले कभी इतना अनोखा और सनकी किरदार निभाया है। होमी उस विशेष स्थान और शैली से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनके खास दृष्टिकोण ने मुझे इस फिल्म में काम करने के लिए आकर्षित किया। इसके अलावा ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए रोमांचक था। 'हम साथ साथ हैं' के बाद मैं इसे अपनी महत्वपूर्ण सामूहिक फिल्म मानती हूं।
Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी मालती को बताया अपना 'फैशन म्यूज', बोलीं- उनकी ड्रेसिंग का रखती हूं खास ख्याल