फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   khushi kapoor starts shooting for ibrahim ali khan film Naadaniyaan in pune pics leaked from set goes viral

Naadaniyaan: खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान ने शुरू की 'नादानियां' की शूटिंग! फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीर

Sat, 16 Mar 2024 10:51 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 16 Mar 2024 10:51 AM IST
सार

खुशी कपूर निर्देशक शाउना गौतम की आगामी फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें वे इब्राहिम अली खान के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। 

विज्ञापन
khushi kapoor starts shooting for ibrahim ali khan film Naadaniyaan in pune pics leaked from set goes viral
खुशी कपूर-इब्राहिम अली - फोटो : Instagram

विस्तार

अभिनेत्री खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं अब वे निर्देशक शाउना गौतम की आगामी फिल्म में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में खुशी कपूर के साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को मुख्य भूमिका के लिए चुना गया है। वहीं, खबर है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन

पुणे से लीक हुई तस्वीर
दरअसल, सोशल मीडिया पर शूटिंग की एक तस्वीर लीक हो गई है, जो तुरंत ही वायरल हो गई। फिल्म की शूटिंग पुणे में चल रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए बताया कि खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान और ओरी फिल्म की शूटिंग के लिए पुणे के एक निजी विश्वविद्यालय में मौजूद थे। सामने आई तस्वीर में खुशी कपूर गुलाबी रंग की ड्रेस पहने नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने डेनिम जैकेट पहना था। इस लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Isha Ambani Holi Bash: ईशा-बुल्गारी की होली पार्टी में सितारों का जलवा, माधुरी-प्रियंका के लुक ने लूटी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन

नादानियां में इश्क फरमाएंगे दोनों
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले 'नादानियां' नाम की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्माण हो रहा है, जिसमें खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, अभी तक इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। शाउना गौतम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर करण जौहर भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस फिल्म के मुहूर्त शॉट को भी साझा किया था। शाउना इससे पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी सहायक निर्देशक का काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, खुशी और इब्राहिम की इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। वहीं इस फिल्म में सुनील शेट्टी के भी शामिल होने की खबरें हैं।
Friday Box Office Report: 'योद्धा' का दिखा दम और 80 करोड़ के पार 'शैतान', ऐसा रहा 'बस्तर'-'आर्टिकल 370' का हाल

विज्ञापन

खुशी-इब्राहिम की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें खुशी और इब्राहिम की आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'नादानियां' के अलावा खुशी कपूर अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ 'लव टुडे' के हिंदी रीमेक की भी तैयारी कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग इस गर्मी में शुरू होने वाली है। इस फिल्म में भी वे जुनैद के साथ इश्क फरमाती नजर आएंगी। वहीं, बात करें इब्राहिम की तो वे पहले से ही अपने पहले अभिनय प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। कथित तौर पर अभिनेता काजोल के साथ एक थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे।
Sushant Singh Rajput: सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, की LOC रद्द करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed