फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kareena kapoor khan wishes soha ali khan on her 46th birthday

Soha Ali Khan: भाभी करीना ने दी सोहा अली खान को जन्मदिन की बधाई, बोलीं- प्यार कभी कम न हो

Sat, 04 Oct 2025 12:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 04 Oct 2025 12:40 PM IST
सार

Kareena Kapoor Wishes Soha Ali Khan: अभिनेत्री करीना कपूर ने ननद सोहा को उनके 46वें जन्मदिन पर प्यारा सा बर्थडे विश किया है। सोहा की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए भाभी करीना ने लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा।

विज्ञापन
kareena kapoor khan wishes soha ali khan on her 46th birthday
सोहा अली खान को करीना ने किया विश - फोटो : इंस्टाग्राम- @kareenakapoorkhan

विस्तार

अभिनेत्री सोहा अली खान 4 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास दिन पर उन्हें उनकी सिस्टर-इन-लॉ करीना कपूर खान की ओर से बेहद प्यारी और मजेदार बर्थडे विश मिली। करीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें सोहा का अनफिल्टर्ड और नेचुरल अंदाज दिखाई दिया।
विज्ञापन


करीना ने सोहा के लिए किया पोस्ट
करीना ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में वो सोहा के साथ नजर आ रही हैं। सोहा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'आप अपनी किताबों, शुगर-फ्री केक और अपने भाई और मुझसे जितना प्यार करती हैं, वो भगवान करें कि कभी कम न हो। आप मजाकिया और प्यारी हैं…जन्मदिन मुबारक हो ननद जी। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)




सोहा की कई तस्वीरें हुईं शेयर
इसके अलावा सोहा अली खान एक केक खाने की तस्वीर को करीना ने साझा किया। एक तस्वीर में वो किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें ननद और भाभी का एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है।सोहा ने कुछ समय पहले करीना के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने जूम के साथ बातचीत में कहा था कि शुरुआत में उनके बीच रिश्ता विकसित होने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब दोनों दोस्त की तरह हैं, ननद-भाभी से ज्यादा।

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: वीकएंड का वार में क्यों रोने लगे मृदुल तिवारी? सलमान खान ने जमकर ली कंटेस्टेंट्स की क्लास

सोहा ने पहली मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए बताया था, 'मुझे थोड़ी घबराहट थी। याद है मेरा भाई मुझसे कॉल कर रहा था और बता रहा था कि उसकी गर्लफ्रेंड आपसे दो साल छोटी है। तब मैंने सोचा, ठीक है। फिर किसी सुपरस्टार से मिलने पर आपको पहले कुछ पूर्वधारणाएं होती हैं, लेकिन मैं ऐसे लोगों में नहीं हूं जो किसी का फैसला पहले से कर लें। असली राय बनाने के लिए आपको उनसे आमने-सामने मिलना होता है।'

करीना कपूर का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि करीना अब ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ और पारिवारिक जिंदगी में ही बिजी रहती हैं। वो फिल्में कम ही करती हैं अब। इसी बीच उनकी फिल्म 'क्रू' के सीक्वल को लेकर खबर आ रही है कि इस पर भी काम चल रहा है। करीना जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed