Karan Patel: पिछले छह साल से खाली बैठे हैं करण, नहीं ऑफर हुआ एक भी रोल; ओटीटी को लेकर कही ये बात
Karan Patel On Work Front: कभी टेलीविजन की दुनिया पर राज करने वाले करण पटेल पिछले लंबे वक्त से टेलीविजन की दुनिया से गायब हैं। अब करण ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि आखिर क्यों वो लंबे वक्त से किसी धारावाहिक में नजर नहीं आए।
विस्तार
करण पटेल टेलीविजन की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बनाई। करण अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपने गुस्सैल रवैये के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि, वो हमेशा इस मुद्दे पर भी खुलकर बात करते हैं। ओटीटी के दौर में भी करण अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं और टेलीविजन पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि, एक ताजा बातचीत में करण ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनके पास पिछले लंबे वक्त से कोई काम नहीं है।
करण ने बताया क्यों नहीं मिल रहा काम
हाल ही में करण पटेल भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान करण ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। कभी टेलीविजन की दुनिया पर राज करने वाले करण पटेल ने इस बातचीत के दौरान एक हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा, “पिछले छह सालों से मुझे एक भी टीवी सीरियल का ऑफर नहीं आया है। एक सिंगल रोल तक ऑफर नहीं हुआ है। आजकल हर दिन 150 से 200 से अभिनेता पैदा हो रहे हैं। जो हमारी फीस की दस प्रतिशत फीस पर एक पूरा शो करने को तैयार हैं। एक समय था कि टीवी में बहुत पैसा था। लेकिन अब निर्माता सोचते हैं कि एक टीवी शो बनाने से बेहतर है, उतने ही बजट में दो वेब सीरीज बना लो। लेकिन सवाल क्वालिटी का है। क्या उसमें वो क्वालिटी है?”
यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: कुकिंग करने चलीं आलिया ने जला लिया अपना हाथ, मां सोनी राजदान ने किया ऐसे रिएक्ट
अधिकांश ओटीटी शो सॉफ्ट पॉर्न बन गए हैं
यह पूछे जाने पर कि मौजूदा वक्त में ओटीटी के दौर में भी करण ने ओटीटी की ओर रुख क्यों नहीं किया? इस पर करण ने कहा, “मुझे कभी कोई ऑफर ही नहीं आया। न अच्छा, न बुरा, किसी तरह का कोई रोल मुझे ऑफर नहीं हुआ। अब ओटीटी भी खराब हो गया है, क्योंकि यहां बहुत सारे लोग, बहुत सारा काम कर रहे हैं। इसलिए इसमें भी अब वो बात नहीं बची। आज ओटीटी पर ज्यादा तक शो मेरे लिए सॉफ्ट पॉर्न बन चुके हैं। अगर इसमें अश्लीलता या लव मेकिंग सीन नहीं हैं, तो इसे देखा ही नहीं जाएगा, भले कहानी को इसकी जरूरत न हो।”
यह खबर भी पढ़ें: Aarav Bhatia: 15 साल की उम्र में छोड़ा घर, खुद धोते हैं कपड़े, जानिए अक्षय के बेटे के बारे में दिलचस्प बातें
पहले दर्शक एपिसोड के टेलीकास्ट होने का इंतजार करते थे
अभिनेता ने आगे कहा, “पहले, दर्शक एपिसोड के टेलीकास्ट होने का इंतजार करते थे और अगर वे इसे मिस कर देते थे तो वे दोबारा टेलीकास्ट होने का इंतजार करते थे। पर अब जब सभी एपिसोड ओटीटी पर उपलब्ध हैं, तो दर्शकों ने शो को पहले की तरह देखना बंद कर दिया है। चूंकि अब सब कुछ काफी आसान है, इसलिए आपको इसके लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं है।”