Laapataa Ladies: करण राव की 'लापता लेडीज' की करण जौहर ने की समीक्षा, बताया साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। वहीं, अब हाल ही में, करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की जमकर तारीफ की।
विस्तार
'लापता लेडीज' के लिए कही यह बात
करण जौहर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लापता लेडीज का पोस्टर साझा किया। पोस्टर के साथ निर्माता ने कैप्शन में अपना रिव्यू देते हुए कहा, 'किरण राव और आमिर खान की यह फिल्म बहुत शानदार है। यह इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। मैं दावा करता हूं कि जब वर्ष 2024 के अंत में जाकर देखेंगे, तो लापता लेडीज सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल रहेगी।'
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Kaagaz 2: स्मृति ने सतीश कौशिक के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, दिवंगत अभिनेता की याद में कही यह बात
'लापता लेडीज' की टीम को दीं शुभकामनाएं
उन्होंने आगे कहा, 'किरण राव ने इस फिल्म को सहजता से निर्देशित किया है। 'लापता लेडीज' कॉमेडी, इमोशनल और संस्पेंस से भरपूर है। निर्माता, लेखक और फिल्म की पूरी टीम ने सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया है। निर्माता ने दर्शकों से फिल्म देखने का आग्रह करते हुए कहा, इस सप्ताहांत आप जो कुछ भी कर रहे हैं, उसे छोड़ें और इस फिल्म को देखें। 'लापता लेडीज' की पूरी टीम को बधाई। किरण राव और आमिर खान को शुभकामनाएं।'
'लापता लेडीज' के बारे में
किरण राव की फिल्म की बात करें, तो 'लापता लेडीज' एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। इस फिल्म की कहानी पुरस्कार विजेता बिप्लब गोस्वामी पर आधारित है। लापता लेडीज की कहानी और संवाद स्नेहा देसाई और दिव्यनिधि शर्मा के जरिए लिखे गए हैं। जियो स्टूडियोज के जरिए प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।
यह भी पढ़ें: Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासे से सबको किया कन्फ्यूज