फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar recalled Shabana Azmi criticising Kuch Kuch Hota Hai for This Reason I dont like any of my films

Karan Johar: करण ने 'कुछ कुछ होता है' को लेकर इस कारण मांगी थी शबाना आजमी से माफी, कहा- इसमें बहुत गलतियां हैं

Sun, 11 Aug 2024 03:55 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 11 Aug 2024 03:55 PM IST
सार

करण जौहर के निर्देशन में बनी 'कुछ कुछ होता है' 1998 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। आज भी ये फिल्म दर्शकों की पसंदीदा फिल्म में से एक है। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं।

विज्ञापन
Karan Johar recalled Shabana Azmi criticising Kuch Kuch Hota Hai for This Reason I dont like any of my films
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

विस्तार

शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' दर्शकों की पसंदीदा फिल्म में से एक है। करण जौहर अक्सर इस फिल्म में लैंगिक राजनीति पर बात करते आए हैं। हाल ही में एक बातचीत में करण ने बताया कि दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी ने एक बार उनसे उनकी पहली फिल्म में इसे लेकर सवाल किया था। करण ने बताया कि उन्होंने इन कमियों के लिए उनसे माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्मों में बहुत सारी गलतियां दिखती हैं।

विज्ञापन

'कुछ कुछ होता है में बहुत सारी गलतियां हैं'

करण जौहर ने कहा, 'मुझे अपनी कोई भी फिल्म पसंद नहीं है। मुझे अपनी फिल्मों में बहुत सारी गलतियां दिखती हैं। अब जब मैं कुछ कुछ होता है देखता हूं, तो मुझे अजीब लगता है। मुझे लगता है कि मैंने क्या बनाया है। कुछ कुछ होता है में बहुत सारी गलतियां हैं। मुझे याद है कि शबाना जी ने मुझे बुलाया था और मुझसे पूछा था कि इस फिल्म में जब काजोल के किरदार के बाल छोटे थे, तो शाहरुख खान का किरदार उनसे प्यार नहीं करता था, लेकिन जब उन्होंने अपने बाल लंबे कर लिए और वह खूबसूरत हो गई, तो उसे प्सार हो गया। इस पर आपको क्या कहना है?'

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना आजमी से मांगी थी माफी

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उनसे बस इतना कहा कि मुझे माफ कर दीजिए। मुझे नहीं पता था।' इससे पहले भी करण ने एक कार्यक्रम में इस फिल्म को लेकर बात करते हुए इसमें लैंगिक राजनीति की बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'ये गलत लैंगिक राजनीति का प्रचार करती है। मुझे लगता है कि मैं एक व्यक्ति के रूप में बड़ा हो गया हूं। मैंने जो पहली फिल्म कुछ कुछ होता है बनाई थी, इसे लेकर मेरा ऐसा विश्वास है कि उस फिल्म की लैंगिक राजनीति पूरी तरह से गलत थी।'


फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी हैं पसंद

'कुछ कुछ होता है' 1998 की एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। करण जौहर ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म के गाने और डायलॉग्स आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के अभिनय प्रदर्शन की खूब सरहना हुई थी। 

GADAR 2 Anniversary: 'गदर 2' की रिलीज को एक साल पूरे, सनी देओल और अमीषा पटेल ने भावुक संदेश लिख जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed