फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil Sharma Show Yuzvendra Chahal Gave A Hint About His Relationship With RJ Mahvash

Rj Mahvash: क्या आरजे महवश से चहल ने अपना रिश्ता कबूल किया? कपिल शर्मा के शो में कहा- इंडिया जान चुका है

Sun, 06 Jul 2025 12:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 06 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की डेटिंग की अफवाह काफी समय से सुनने को मिल रही है। हाल ही में कपिल शर्मा के शो के युजवेंद्र ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा हिंट दिया है। क्या इस बात के जरिए वह अपने रिश्ते को स्वीकार कर रहे हैं? 

विज्ञापन
Kapil Sharma Show Yuzvendra Chahal Gave A Hint About His Relationship With RJ Mahvash
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में क्रिकेटर गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शामिल हुए। इस शो में खूब हंसी-मजाक कपिल शर्मा ने इन क्रिकेटर्स के साथ किया। इसी बीच युजवेंद्र ने आरजे महवश से अपने रिश्ते के बारे में भी हिंट दिया। 

विज्ञापन

चहल बोले- इंडिया जान चुका है

कपिल के शो में चहल के बारे में जज सिद्धू ने एक टिप्पणी की, वह बोले- ‘यह टीम बदल दे, ऐसा हो नहीं सकता है, मगर यह गर्लफ्रेंड जरूर बदल देता है।’ इस पर ऋषभ पंत बोले, ‘चहल भाई, इन दिनों फ्री हैं।’ फिर ऋषभ को टोकते हुए चहल ने कहा, ‘इंडिया जान चुका है। 4 महीने पहले।’ यह बोलकर वह चुप हो गए। बस इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि युजवेंद्र चहल ने आरजे महवश से अपना रिश्ता कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन


डेट पर साथ देखे गए थे चहल और महवश
पिछले दिनों आईपीएल मैच के दौरान आरजे महवश, युजवेंद्र की टीम को सपोर्ट करती दिखीं। दोनों को साथ में डिनर डेट पर भी देखा गया। महवश की पोस्ट पर पिछले दिनों चहल ने रिएक्शन भी दिया था। मगर अब तक दोनों ने खुलकर अपना रिश्ता स्वीकार नहीं किया था। महवश तो चहल को अच्छा दोस्त बताती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: RJ Mahvash: टैग लगी ड्रेस पहने दिखीं महवश, वायरल पोस्ट पर दिया रिएक्शन; बोलीं- इतना लाइफ खराब हो गया…’ 

चहल का कुछ महीनों पहले हुआ तलाक
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का कुछ महीनों पहले ही कोरियाेग्राफर धनश्री से तलाक हुआ। दोनों की शादी साल 2020 में हुई। तलाक के बाद से ही आरजे महवश के चहल नजर आ रहे हैं। आरजे महवश की बात करें तो वह एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में एक सीरीज 'प्यार पैसा और प्रॉफिट' में नजर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed