फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kapil Sharma Open A Cafe In Canada with wife Ginni Chatrath see photos

Kapil Sharma: पत्नी के साथ मिलकर कपिल शर्मा ने शुरू किया नया कारोबार, कनाडा में खोला 'द केप्स कैफे'

Sun, 06 Jul 2025 11:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 06 Jul 2025 11:47 AM IST
सार

Kapil Sharma Cafe: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक नया कारोबार शुरु किया है। नए कारोबार के साथ कपिल पर्दे पर भी अपनी मौजूदगी बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
Kapil Sharma Open A Cafe In Canada with wife Ginni Chatrath see photos
पत्नी के साथ कपिल शर्मा, कैफे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कपिल शर्मा अब खाने-पीने के कारोबार में कदम रख रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर कनाडा में 'द केप्स कैफे' खोला है। इस कैफे की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kap’s Cafe (@thekapscafe_)


कपिल शर्मा को लोग दे रहे बधाई
कपिल शर्मा के कैफे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई हैं। इसमें कैफे की झलकियां देखी जा सकती हैं। कपिल शर्मा के फैंस उन्हें नए कारोबार के लिए बधाई दे रहे हैं। कैफे का धूमधाम से उद्घाटन हुआ। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैफे के अंदर कुछ लोग हैं। वह लोग कैफे में खरीदारी करने के लिए लाइन में हैं। इसका सामने का हिस्सा शीशे का है। गेट को गुलाबी फूलों से सजाया गया है। 

सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
'द केप्स कैफे' के इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें शेयर की गईं हैं। इसके साथ ही एक कैप्शन लिखा गया है। कैप्शन में लिखा है 'इंतजार खत्म हुआ। दरवाजे खुले हैं। द केप्स कैफे में मिलें।' कपिल शर्मा और गिन्नी दोनों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने करीबियों की स्टोरीज पोस्ट कीं और उनका शुक्रिया अदा किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rahul Punj (@punjrahul)


कपिल शर्मा की शादी
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को लेडी लव गिन्नी चतरथ से शादी की थी। कपिल शर्मा के दो बच्चे हैं। साल 2019 में उनकी एक बेटी हुई और 2021 में एक बेटा हुआ। उनके बेटे का नाम त्रिशान है। बेटी का नाम अनायरा है।

कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कपिल शर्मा भले ही खाने-पीने के कारोबार से जुड़ गए हों लेकिन वह पर्दे पर अपनी मौजूदगी बनाए रखेंगे। इन दिनों कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर ट्रीम हो रहा है। वह जल्द ही फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' और 'दादी की शादी' में नजर आने वाले हैं। 'किस किस को प्यार करूं 2' उनकी पहली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' का सीक्वल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed