Udne Ki Aasha: शो 'उड़ने की आशा' का दिलचस्प प्रोमो जारी, कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की जोड़ी मचाएगी धमाल
उड़ने की आशा' का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इस वीडियो में कंवर और हरसोरा की जबर्दस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
विस्तार
स्टार प्लस पर जल्दी ही एक नया शो शुरू होने वाली है। इस शो का नाम 'उड़ने की आशा' है। इसमें कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएगी। दोनों सितारे पहली बार किसी शो के लिए साथ आए हं। 'उड़ने की आशा' का पहला प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। इस वीडियो में कंवर और हरसोरा की जबर्दस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस शो में कंवर और नेहा रिश्तों की पेचीदगियों के गवाह बनकर उन्हें सुलझाते हुए नजर आएंगे। शो का प्रोमो बेहद ही दिलचस्प है। 'उड़ने की आशा' में कंवर ढिल्लों ने सचिन और नेहा हरसोरा ने सैली का किरदार निभाया है।
सचिन-सैली की कहानी कराएगी दर्शकों का मनोरंजन
इस शो में सचिन और सैली की प्रेम गाथा और रिश्तों और समीकरणों की पेचीदगी देखने को मिलेगी। शो की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्साह बना हुआ है। ऐसे में शो के मेकर्स ने अब शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया है। प्रोमों में सचिन और सैली के बारे में बताया गया है। सैली एक ऐसी लड़की है, जो अपनी जिम्मेदारियों के महत्व को जानती है। वहीं, सचिन एक लापरवाह लड़का है। शो में दोनों की शादी भी देखने को मिलेगी। शो में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि कैसे दो अलग-अलग विचारधारा वाले व्यक्ति एक साथ अपना जीवन बिताने का फैसला करते हैं।दोनों अपनी भावनात्मक यात्रा से कैसे निपटते हैं। साथ ही क्या सचिन और सैली एक दूसरे को उड़ने के लिए पंख देंगे?
Bhool Bhulaiyaa 3: दो भूतनियों का सामना करेंगे रूह बाबा, विद्या बालन के बाद फिल्म से जुड़ीं माधुरी दीक्षित?
शो को लेकर क्या बोलीं नेहा
नेहा ने शो और अपने किरदार पर बात करते हुए कहा, 'मैं प्रोमो को लेकर बेहद उत्साहित हूं, आखिरकार यह रिलीज हो गया है। मैं सैली का किरदार निभा रही हूं। सैली एक मेहनती लड़की है, जो हर काम को लगन से करती है। उसका परिवार उसकी प्राथमिकता है, साथ ही उसकी दुनिया भी है। सैली अपने पति में कुछ गुण चाहती है, लेकिन उसकी किस्मत में सचिन के साथ रहना लिखा है, जो उसके सपनों के आदमी के विपरीत है। इस किरदार के लिए मैंने मराठी और फूलों की माला बनाना सीखा, क्योंकि सैली एक फूल विक्रेता है। मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद आभारी और धन्य हूं।'
अपने किरदार को लेकर उत्साहित हैं कंवर
मराठी पृष्ठभूमि पर आधारित अपने नए शो को लेकर कंवर ने कहा, 'मैं सचिन का किरदार निभाने जा रहा हूं; वह एक अलग माहौल में बड़ा हुआ है। सचिन को उसकी दादी ने पाला है, क्योंकि उसकी मां उसे नापसंद करती हैं। सचिन को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। वह अपने पिता के करीब है। सचिन शादी और प्यार में विश्वास नहीं करता है और वह लापरवाह है। मैं वास्तव में शो का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली हूं।' 'उड़ने की आशा' में एक पत्नी की भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरी यात्रा देखने को मिलेगी, जो अपने लापरवाह पति को जिम्मेदार व्यक्ति में बदल देती है।
Shaitaan: इस दिन रिलीज होगा 'शैतान' का गाना 'खुशियां बटोर लो' का टीजर, जीवन का फलसफा बताते नजर आएंगे अजय देवगन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.