Kantara chapter 1 Worldwide Collection: दुनियाभर में 'कांतारा 1' का धमाल, 'बाहुबली' और 'स्त्री 2' को चटाई धूल
Kantara chapter 1 Worldwide Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी अभिनीत फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाल किया है। वर्ल्डवाइड भी इसने शानदार कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने अपनी रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इस गुरुवार को दशहरा के अवसर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत की। इस फिल्म ने 60 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। इस फिल्म का डंका सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी बजा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने करिश्मा कर दिखाया है।
विदेशों में भी दिखाया कमाल
फिल्म 'कांतार चैप्टर 1' ने विदेशों में भी जमकर कमाई की है और पहले दिन कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के मामले में भी यह सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कांतारा चैप्टर 1' ने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 89 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है।
बाहुबली और स्त्री 2 को पीछे छोड़ा
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ऋषभ शेट्टी की साल 2022 में आई फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। भारत में ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने धांसू शुरुआत की है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के मामले में भी इसने चौंका दिया। यह न सिर्फ इस साल की बड़ी ओपनर फिल्मों में शामिल हो गई है, बल्कि कई पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में धूल चटा दी है। 'कांतारा चैप्टर 1' ने बाहुलबाली पार्ट 1 को पीछे छोड़ दिया है, जिसने ओपनिंग डे पर दुनियाभर में करीब 73.40 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा 'स्त्री 2' को भी धूल चटा दी है, जिसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 79.60 करोड़ रुपये करोड़ रुपये कमाए थे।
चौथी सबसे बड़ी आपेनिंग (इंडियन बॉक्स ऑफिस पर) लेने वाली फिल्म बनी
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस साल रिलीज होने वाली साउथ फिल्मों से अगर 'कांतारा चैप्टर 1' के देशभर में ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस की तुलना करें तो यह फिल्म चौथे पायदान पर है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे कारोबार के मामले में 'गेम चेंजर', 'कुली' और 'ओजी' ऋषभ शेट्टी की फिल्म से आगे हैं। यानी 'कांतारा चैप्टर 1' साल 2025 की चौथी सबसे बड़ी आपेनिंग (इंडियन बॉक्स ऑफिस पर) करने वाली फिल्म है। फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को होमब्ले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।