{"_id":"67e13b51bc1d514dd3045035","slug":"kannappa-actor-warns-anyone-who-trolls-film-will-face-lord-shivs-curse-internet-reacts-2025-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannappa: 'कन्नप्पा' फिल्म की आलोचना करने वालों को मेकर्स की चेतावनी, कहा- लगेगा भगवान शिव का श्राप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kannappa: 'कन्नप्पा' फिल्म की आलोचना करने वालों को मेकर्स की चेतावनी, कहा- लगेगा भगवान शिव का श्राप
Mon, 24 Mar 2025 04:31 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 24 Mar 2025 04:31 PM IST
सार
Kannappa Makar Comment: कन्नप्पा के मेकर ने फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में ऐसा बयान दिया है जिससे उनकी लोग हंसी उड़ा रहे हैं। आइए जानते हैं यूजर ने क्या कहा है?
विज्ञापन
कन्नप्पा
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया
विस्तार
तेलुगु अभिनेता और निर्माता विष्णु मांचू की पौराणिक ड्रामा फिल्म 'कन्नप्पा' सुर्खियों में है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान, कास्ट मेंबर रघु बाबू की तरफ से दिए गए एक बयान ने इंटरनेट यूजर्स को निराश कर दिया है। तेलुगु 360 के मुताबिक इस कार्यक्रम में रघु बाबू ने ट्रोल्स को फिल्म की आलोचना करने पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है 'अगर कोई कन्नप्पा फिल्म को ट्रोल करता है, तो उसे भगवान शिव के क्रोध और श्राप का सामना करना पड़ेगा...' यह बयान इंटरनेट यूजर्स को पसंद नहीं आया। जबकि कुछ लोगों ने इस पर हंसी उड़ाई, कुछ यूजर्स ने इसे 'अजीब मार्केटिंग नौटंकी' करार दिया।
विज्ञापन
यूजर ने पोस्ट पर किए कमेंट
एक रेडिट यूजर ने पोस्ट शेयर की और इस पर कई यूजर्स ने निराशा जाहिर की। एक यूजर ने मजाक में लिखा 'डर और धर्म देश में हमेशा काम आता है। मैंने बहुत सारे पाप किए हैं इसलिए मैं नर्क में जाउंगा। मुझे गर्म तेल में तला जाएगा।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'ये कैसी बेहूदा मार्केटिंग है। हे भगवान।' एक और यूजर ने लिखा कि 'मैं एक शिव भक्त के तौर पर कह रहा हूं कि उनके पास इतना समय नहीं है।'
Sunny Deol: बॉलीवुड फिल्मों पर बोले सनी देओल, कहा- हम खो गए हैं, बताया अच्छी फिल्म बनाने के लिए क्या करना होगा

क्या है फिल्म की कहानी?
'कन्नप्पा' के निर्देशक मुकेश कुमार सिंह हैं। मोहन बाबू इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म हिंदू धर्म में भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है। कन्नप्पा में मुख्य भूमिका में विष्णु मांचू हैं, उनके साथ मोहन बाबू हैं। फिल्म में मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल की विशेष कैमियो भूमिकाएं भी हैं।
Kunal Kamra: कुणाल कामरा ही नहीं इन कॉमेडियन का भी रहा विवादों से रिश्ता, खानी पड़ी जेल की हवा

फिल्म की शूटिंग और निर्माण
फिल्म में काजल अग्रवाल देवी पार्वती की भूमिका में होंगी और मोहनलाल किराता की भूमिका में नजर आएंगे। मुख्य भूमिका निभाने के अलावा विष्णु ने कन्नप्पा की पटकथा भी लिखी है। इसकी शूटिंग न्यूजीलैंड, हैदराबाद और अन्य स्थानों पर की गई है। यह 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।