फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   At Jaat Trailer Launch Event Sunny Deol Told How Bollywood Make Again Good Films, Said We Are Lost

Sunny Deol: बॉलीवुड फिल्मों पर बोले सनी देओल, कहा- हम खो गए हैं, बताया अच्छी फिल्म बनाने के लिए क्या करना होगा

Mon, 24 Mar 2025 04:08 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 24 Mar 2025 04:08 PM IST
सार

Sunny Deol: जाट फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल से जब बॉलीवुड के कमबैक और बेहतर फिल्में बनाने के बारे में सवाल किया गया तो सनी देओल ने काफी उम्दा जवाब दिया। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
At Jaat Trailer Launch Event Sunny Deol Told How Bollywood Make Again Good Films, Said We Are Lost
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol

विस्तार

बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर आज लॉन्च हुआ। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी देओल ने कई मुद्दों पर बात भी की है। इस दौरान सनी देओल ने ये भी बताया कि बॉलीवुड को फिरसे धमाकेदार वापसी करने के लिए क्या कुछ करना होगा।

विज्ञापन

सनी ने बताई वजह
ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल से जब बॉलीवुड के डाउनफॉल को लेकर सवाल किया गया और पूछा गया कि कैसे बॉलीवुड फिरसे शानदार वापसी कर सकता है तो अभिनेता ने कहा, “हम खो गए हैं। पहले, निर्देशक प्रोड्यूसर को कहानी सुनाते थे और उन्हें जब वो कहानी पसंद आती थी, तब वे फिल्म बनाते थे। मगर बाद में जब कॉर्पोरेट्स ने इस पूरी व्यवस्था में एंट्री की, तो पूरी व्यवस्था ही बदल गई और व्यावसायिक हो गई। फिल्म के टिकट तक बहुत महंगे और व्यावसायिक हो गए। लोगों की रुचि खत्म हो गई। सब पैसे बनाने का चक्कर रह गया। हर कोई इसका दोषी है। फिल्ममेकर्स के अंदर अब वो भूख नहीं रही।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Raid 2: फिर इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर छापेमारी करने आ रहे अजय देवगन, ‘रेड 2’ की नई रिलीज डेट हुई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोड्यूसर को निर्देशक पर भरोसा होना चाहिए
सनी ने आगे कहा, “यह एक चक्र है और हमें उम्मीद है कि ये बदलेगा। यह रातों-रात नहीं बदलेगा, इसमें वक्त लग सकता है, लेकिन बदलेगा। जब मैं इस फिल्म पर काम कर रहा था, तो मैंने देखा कि निर्माताओं को फिल्म के मुद्दे और कहानी पर पूरा भरोसा है। इसलिए उन्होंने निर्देशक को पूरी छूट दी। मैं मानता हूं कि निर्देशक कई बार बजट के ऊपर चले जाते हैं, लेकिन ऐसा इसलिए होता है क्योंकि निर्देशक उस सीन को और भी बेहतर व प्रभावशाली बनाने का प्रयास करता है। प्रोड्यूस की ओर से यह धैर्य और समझ बहुत जरूरी है। लेकिन हमारी फिल्मों में लोग कहने लगते हैं, समय हो गया है, अब तक शूट पूरा नहीं हुआ है, ये काट दो, ये सीक्वंस हटा दो, क्या कर रहे हो, क्यों कर रहे हो जैसे सवाल करने लगते हैं। यहां हर कोई निर्देशक बन जाता है, जिससे निर्देशक का कोई काम ही नहीं बचता। जब ये पूरा सिस्टम बदलेगा, तो मुझे उम्मीद है कि हम फिर से अच्छी फिल्में बनाएंगे।"


यह खबर भी पढ़ें: Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला तमिलनाडु में मना रहीं छुट्टियां, प्राचीन मंदिरों का किया दौरा

10 अप्रैल को रिलीज होगी ‘जाट’
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म जाट का ट्रेलर आज जारी हो गया है। फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा और विनीत सिंह जैसे अभिनेता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रणदीप हुड्डा फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं, जो सनी देओल से टक्कर करते दिखेंगे। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed