फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannada actress Shobitha Shivanna found dead in Hyderabad apartment committed suicide at age of 30 case filed

Shobitha Shivanna Suicide: हैदराबाद में मृत पाई गईं कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 01 Dec 2024 08:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 01 Dec 2024 08:28 PM IST
सार

Shobitha Shivanna Suicide: कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उन्होंने कथित तौर पर पीएस गाचीबोवली की सीमा के भीतर कोंडापुर में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Kannada actress Shobitha Shivanna found dead in Hyderabad apartment committed suicide at age of 30 case filed
शोभिता शिवन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम: @shobithashivanna

विस्तार

Shobitha Shivanna Suicide: कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना हैदराबाद स्थित आवास में मृत पाई गई हैं। कथित तौर पर उन्होंने आत्महत्या की है। अभिनेत्री टेलीविजन और सिनेमा में अभिनय के लिए जानी जाती थीं। 30 वर्षीय शोभिता ने कथित तौर पर कल यानी 30 नवंबर की देर रात आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री की मृत्यु के बाद अब कन्नड़ मनोरंजन उद्योग और उनके प्रशंसकों के बीच शोक का माहौल है।

विज्ञापन

बेंगलुरु में होगा अंतिम संस्कार
कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली शोभिता शादीशुदा थीं और पिछले दो साल से हैदराबाद में रह रही थीं। उनकी दुखद मौत के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं। अधिकारी वर्तमान में मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में आत्महत्या की संभावना जताई गई है। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंतिम संस्कार के लिए अभिनेत्री के शव को बेंगलुरु लाया जा सकता है।
Filmfare OTT Awards: फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स 2024 में अमर सिंह चमकीला का जलवा, हीरामंडी-द रेलवे मेन भी चमकीं

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का बयान
इस मामले में पीएस गाचीबोवली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। उन्होंने कथित तौर पर पीएस गाचीबोवली की सीमा के भीतर कोंडापुर में अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। 
South Actors: प्रभास से लेकर रजनीकांत तक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमा चुके हैं ये साउथ सितारे

विज्ञापन

शोभिता ने इन फिल्मों और धारावाहिकों में किया काम
शोभिता ने बेंगलुरु जाने के बाद कन्नड़ टेलीविजन में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। पिछले कुछ वर्षों में वह टीवी पर एक जाना-पहचाना चेहरा बन गई हैं। उन्होंने 12 से ज्यादा लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है, जिनमें गलीपाटा, मंगला गौरी, कोगिले, कृष्णा रुक्मिणी, दीपावु निन्नाडे गालियु निन्नाडे और अम्मावरु शामिल हैं। उन्होंने एराडोंडला मूरू, एटीएम, ओंडू काथे हेलवा और जैकपॉट जैसी फिल्मों में भी काम किया। शोभिता की सबसे हालिया कन्नड़ फिल्म 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' ने प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा किया था और अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रूप से इसका प्रचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed