Santosh Balaraj Passed Away: साउथ एक्टर संतोष बलराज का 34 साल की उम्र में निधन, पीलिया की वजह से गई जान
Santosh Balaraj Death News: कन्नड़ अभिनेता संतोष बलराज का महज 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि एक्टर का निधन जॉन्डिस के चलते हुआ है।
विस्तार
जॉन्डिस ने ले ली जान
बताया जा रहा है कि संतोष बलराज को कुछ समय पहले जॉन्डिस के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उनकी हालत ठीक लग रही थी, लेकिन कुछ दिनों बाद उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ गई। इस गंभीर बीमारी ने उनकी जान ले ली और युवा अभिनेता इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। संतोष ने अपने अभिनय करियर में मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। उनके निधन की खबर से उनके फैंस के साथ-साथ कन्नड़ सिनेमा जगत में भी गहरा शोक छा गया है।
Really Sad Hear This News A Young Talented Actor Is No More At The Age Of 34, I Pray God To Give Strength To His Family His Soul Be Rest In Peace 💐🪔#SantoshBalraj #KichchaSudeep #Kannada #KFI #Yash #Darshan #Shivanna #DhruvaSarja https://t.co/S1rVurC6ti pic.twitter.com/jjfdCMLojZ
— UDay✘ (@PROUDAYZ) August 5, 2025
Another shining star dims too early.
— 𝙏𝙝𝙞𝙨 𝙠𝙖𝙧𝙩𝙝𝙞'𝙨 𝙓 (@AMkarthik63) August 5, 2025
Santosh Balaraj, known for Ganapa, passes away at just 34.
Gone but never forgotten. 💐🙏#SantoshBalraj | #RIP | #KFI | #KannadaActors | pic.twitter.com/aMZfjPXbzc
संतोष बलराज का फिल्मी सफर और उपलब्धियां
संतोष ने साल 2009 में फिल्म ‘केम्पा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने अविनाश, रुचिता प्रसाद और प्रदीप सिंह रावत जैसे कलाकारों के साथ काम किया। उनकी दूसरी फिल्म ‘करिया 2’ थी, जिसका निर्माण उनके पिता अनेकल बलराज ने संतोष एंटरप्राइजेज के बैनर तले किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा। ‘करिया 2’ में अजय घोष, मयूरी क्यातारी, साधु कोकिला और नागेश कार्तिक भी मुख्य भूमिका में थे।
ये खबर भी पढ़ें: The Raja Saab: 'द राजा साब' की रिलीज में होगी और देरी, जानिए कब देख सकेंगे प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म
संतोष की चर्चित फिल्मों में 2015 में आई ‘गणपा’ और हाल ही में 2024 में रिलीज हुई ‘सत्यम’ भी शामिल हैं। इसके अलावा वो सुमंत क्रांति की फिल्म ‘बर्कली’ में भी नजर आए, जिसमें चरण राज, सिमरन नाटेकर और राजा बलवाड़ी जैसे कलाकार भी थे।
पिता का पिछले साल हुआ था निधन
संतोष के पिता, फेमस निर्माता अनेकल बलराज भी पिछले साल एक सड़क दुर्घटना में बेंगलुरु में निधन हो गए थे। उन्हें ‘करिया’, ‘करिया 2’ और ‘जैकपॉट’ जैसी फिल्मों के लिए याद किया जाता है। संतोष अपनी मां के साथ रहते थे और उन्होंने कभी शादी नहीं की थी। उनके परिवार और इंडस्ट्री के लोग उनकी असमय मौत से बेहद दुखी हैं।
कन्नड़ सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान
संतोष बलराज की मौत ने कन्नड़ सिनेमा को एक युवा प्रतिभा से वंचित कर दिया है। उनकी प्रतिभा और अभिनय कौशल के कारण उन्हें जल्दी ही बड़ी पहचान मिली थी। फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं।