फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kanguva actor Suriya attended audio launch of Karthi satrrer Meiyazhagan asks fans to celebrate cinema on

Suriya: कार्ती की फिल्म 'मेयाझगन' के ऑडियो लॉन्च पर पहुंचे सूर्या, दर्शकों से किया एक खास अनुरोध

Mon, 23 Sep 2024 12:18 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 23 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता सूर्या अपने भाई कार्ती की आगामी फिल्म 'मेयाझगन' के ऑडियो लॉन्च पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से फिल्म की कहानियों और किरदारों पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। 
 

विज्ञापन
Kanguva actor Suriya attended audio launch of Karthi satrrer Meiyazhagan asks fans to celebrate cinema on
सूर्या- कार्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूर्या साउथ फिल्मों के बड़े स्टार हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। अभिनेता को उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए काफी सराहनाएं मिलती हैं। उन्होंने पर्दे पर एक्शन के साथ-साथ कलात्मक फिल्में भी की है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म कंगुवा को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। सूर्या के भाई कार्ती भी एक बड़े स्टार हैं। उन्हें भी उनके अभिनय क्षमता के लिए काफी सराहा जाता है। उनकी एक और फिल्म मेयाझगन की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च में सूर्या भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने दिल की बात की है। 

विज्ञापन


'मेयाझगन' में नजर आएंगे कार्ती 
'मेयाझगन' में कार्ती के अलावा अरविंद स्वामी भी नजर आने वाले हैं। हाल में ही में कोयंबटूर में 'मेयाझगन' का ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम हुआ था, जिसमें अभिनेता सूर्या भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के दौरान कंगुवा अभिनेता ने दर्शकों को भी संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान दर्शकों से अनुरोध किया कि वह फिल्मों को कहानियों और किरदारों के लिए देखें। उन्होंने आगे कहा कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कहानी कहने की कला से बड़ी चिंता बन गए हैं।
विज्ञापन

Oscar 2025: क्या ऑस्कर नामांकन पाने की दौड़ में हैं ये तीन शानदार तेलुगु फिल्में? जमकर लग रहे कयास
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या ने दर्शकों से की ये खास अपील
सूर्या ने कार्यक्रम के दौरान अपने फैंस से अनुरोध किया कि वे फिल्मों को उनकी कहानियों और किरदारों के लिए देखें। उन्होंने कहा कि लोग बॉक्स ऑफिस आंकड़ो पर ध्यान देने की बजाए फिल्मों की कहानियों और किरदारों पर ध्यान दें, क्योंकि बॉक्स ऑफिस चिंता का विषय नहीं है। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा,"फिल्में देखें और कहानियों और किरदारों के साथ उनका आनंद लें, बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के बारे में बहुत अधिक चिंता करने और दूसरों से लड़ने से बचें।" उन्होंने आगे दर्शकों से कहा कि फिल्मों के कलेक्शन को लेकर उन्हें बिल्कुल भी चिंता नहीं करनी चाहिए।
Aishwarya Rai: पेरिस में शादी की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखीं ऐश्वर्या, अलगाव की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप
'देवरा' से टकराएगी 'मेयाझगन' 
अपनी फिल्म 'मेयाझगन' को लेकर कार्ती ने एक इंटरव्यू में कहा था कि इसे देखने के बाद उनके भाई सूर्या काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने अभिनेता को गले से लगा लिया था। कार्ती ने आगे बताया था कि इससे पहले फिल्म 'परुथिवीरन' के दौरान ऐसा हुआ था। कार्थी ने कहा, "इस फिल्म को देखने के बाद, जब मैं खाना खा रहा था, तो वह मेरे पास आए और मुझे गले लगा लिया। मुझे लगता है कि परुथिवीरन में अपनी पहली फिल्म के बाद से मुझे उनसे इस तरह की प्रतिक्रिया कभी नहीं मिली थी। यह बहुत खास है।" प्रेम कुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होगी, जहां बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिडंत 'देवरा' से होगी। 
Abhishek Banerjee: पैर छूने पर बिग बी ने अभिषेक बनर्जी को लगाई थी जोरदार डांट, कहा- ऐसा मत करो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed