{"_id":"666bedb924bc7b54ec0f5390","slug":"kanguva-actor-bobby-deol-is-in-talks-for-villain-role-in-devara-actor-ntr-and-prashanth-neel-upcoming-movie-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTR: एनटीआर की फिल्म में इस बॉलीवुड स्टार की हो सकती है एंट्री, खलनायकी से जीता है दर्शकों का दिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
NTR: एनटीआर की फिल्म में इस बॉलीवुड स्टार की हो सकती है एंट्री, खलनायकी से जीता है दर्शकों का दिल
Fri, 14 Jun 2024 12:44 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:44 PM IST
सार
इन दिनों हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और दक्षिण सिनेमा की दूरी मिटती नजर आ रही है। दोनों तरफ के कलाकार एक दूसरे की फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं। इस कड़ी में अब खबर आ रही है कि एनटीआर की इस फिल्म में एक मशहूर हिंदी अभिनेता नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
प्रशांत नील- जूनियर एनटीआर
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'आरआरआर' से साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की देश-विदेश में लोकप्रियता काफी बढ़ी है। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इसके अलावा एनटीआर एक और फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। इस बीच अभिनता की एक और आगामी फिल्म में इस बॉलीवुड स्टार के जुड़ने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
'वॉर 2' और देवरा में व्यस्त हैं जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर वर्तमान में 'वॉर 2' और 'देवरा' दोनों पर एक साथ काम कर रहे हैं। 'देवरा' का निर्देशन कोर्टला शिवा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता इसे 27 सितंबर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। वहीं, ऋतिक रोशन के साथ उनकी फिल्म 'वॉर 2' को एक बहुत बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। अयान मुखर्जी इस जासूसी एक्शन एंटरटेनर फिल्म का निर्देशन संभाल रहे हैं। फिल्म 2025 में स्वतंत्रता दिवस के दौरान रिलीज हो सकती है। अब 'सलार' निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी आगामी फिल्म को लेकर भी खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें अभिनेता बॉबी देओल नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Chandu Champion Review: कार्तिक आर्यन की मजबूत अदाकारी ने जीते दिल, पढ़िए कहानी के अलावा और कहां चूकी फिल्म
विज्ञापन
एनटीआर की फिल्म में विलेन बनेंगें बॉबी!
जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की यह फिल्म बहुत पहले शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन अभिनेता और निर्देशक के अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के कारण इसमें देरी होती चली गई। हालांकि, अब फिल्म को लेकर नए अपडेट्स आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की टीम ने बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के साथ खलनायक की भूमिका के लिए बातचीत शुरू की है। ऐसा लग रहा है कि पिछले साल रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के बाद, बॉबी देओल को खलनायक के तौर पर दिखानी एक होड़ सी मची हुई है।
तलाक की अफवाहों को खारिज करने के बाद पति के साथ दिखीं दिव्या
'कंगुवा', 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'एनबीके 109' में भी दिखेगा जलवा
बॉबी देओल इस वक्त कई फिल्मों में खलनायक का किरदार निभा रहे हैं। वह पहले से ही 'कंगुवा', 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'एनबीके 109' जैसी साउथ फिल्मों का हिस्सा बने हुए हैं। अब अगर वह नील और एनटीआर की फिल्म का हिस्सा बनते हैं, तो यह अभिनेता के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। इस फिल्म का 'ड्रैगन' नाम लगभग तय हो चुका है। 'ड्रैगन' शीर्षक का अधिकार करण जौहर के पास था, जिन्होंने इसे तारक को उपहार में दे दिया, क्योंकि करण और एनटीआर के बहुत अच्छे संबंध हैं।
सुशांत का 4747 से कनेक्शन जानते हैं आप? अब हुआ खुलासा