फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut wants to cast karan johar in her movie says i will give him a very good role

Kangana Ranaut: करण जौहर को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहती हैं कंगना रनौत, कहा- सास-बहू की चुगलीबाजी…

Fri, 10 Jan 2025 11:32 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 10 Jan 2025 11:32 AM IST
सार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने एक बार फिर करण जौहर पर तंज कसा है। सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ पूछे गए एक सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि वह करण को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहती हैं।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut wants to cast karan johar in her movie says i will give him a very good role
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut

विस्तार

कंगना रनौत और करण जौहर के विवाद से हर कोई वाकिफ है। साल 2017 में कंगना ने करण के चैट शो में ही उन्हें नेपोटिज्म का झंडा उठाने वाला कह दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच में कोल्ड वॉर जैसी स्थिति बनी हुई है। कंगना अक्सर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर मुखर होकर बोलती हैं। वह इसका कड़ा विरोध भी करती हैं। हाल ही में वह एक रियलीटी शो का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में तंज कसते हुए कहा कि वह अपनी फिल्म में करण जौहर को कास्ट करेंगी। 

विज्ञापन

 
कंगना रनौत ने क्या कहा?
हाल ही में कंगना रनौत ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ में शिरकती की। शो में कंगना से पूछा गया कि क्या वह अभी भी करण के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किसी फिल्म में अभिनय करेंगी? कंगना ने हंसते हुए जवाब दिया, "मुझे यह कहते हुए खेद है, लेकिन करण सर को मेरे साथ एक फिल्म करनी चाहिए। मैं उन्हें एक बहुत अच्छी भूमिका दूंगी और मैं एक बहुत अच्छी फिल्म बनाऊंगी, जो सास-बहू की चुगलीबाजी नहीं होगी और जो सिर्फ पीआर प्रैक्टिस नहीं होगी। यह एक उचित फिल्म होगी और उन्हें एक उचित भूमिका मिलेगी।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Game Changer Leaked: राम चरण की गेम चेंजर हुई पाइरेसी का शिकार? रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक

विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना-करण विवाद
साल 2017 में, कंगना अपनी फिल्म ‘रंगून’ के को-स्टार्स सैफ अली खान और शाहिद कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण सीजन 5’ के एक एपिसोड में दिखाई दीं। अपने रैपिड फायर सेगमेंट में, करण ने कंगना से पूछा कि वह अपनी बायोपिक में खलनायक के रूप में किसे देखती हैं, कंगना ने उनकी ओर इशारा करते हुए कहा, "नेपोटिज्म का झंडा उठाने वाले को",  जिससे वह बहुत हैरान हो गए। हालांकि, बाद में करण ने तर्क दिया कि उन्होंने एक मेजबान के रूप में शालीनता दिखाई। उन्होंने कहा कि उन्होंने कंगना के साथ अपनी पसंद से काम नहीं किया है, इसलिए नहीं कि वह बाहरी हैं।

 

यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan: 'अगर मेरा शरीर इजाजत देगा तो मैं काम करूंगी', कैंसर के इलाज के बीच सीरीज करने पर बोलीं हिना खान


कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
कंगना रनौत इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन अहम भूमिकाओं में हैं। ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed