{"_id":"696b64a6cf280aefdc0a2f3d","slug":"kangana-ranaut-reaction-on-ar-rahman-controversy-comment-recalls-masaba-gupta-saree-incident-too-2026-01-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आप नफरत में अंधे हैं...', कंगना की रहमान को दो-टूक; बोलीं- ‘आपने मुझसे मिलने तक से इंकार कर दिया था’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'आप नफरत में अंधे हैं...', कंगना की रहमान को दो-टूक; बोलीं- ‘आपने मुझसे मिलने तक से इंकार कर दिया था’
Sat, 17 Jan 2026 04:00 PM IST
आकाश खरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश खरे
Updated Sat, 17 Jan 2026 04:00 PM IST
सार
Kangana Ranaut on AR Rahman Controversy: एआर रहमान हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री के लेकर दिए गए अपने बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं। जब से उन्होंने यह बयान दिया है तभी से उन्हें सेलेब्स की तीखी प्रतिक्रिया झेलनी पड़ रही है। अब इस मामले में मंडी से बीजेपी सासंद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बयान दिया है।
विज्ञापन
रहमान विवाद पर कंगना की प्रतिक्रिया
- फोटो : X
विस्तार
ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में म्यूजिक इंडस्ट्री के बदलते रुप और इसमें मिलते धर्म के रंग पर बात की। रहमान ने कहा कि बीते कुछ साल में इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता बढ़ी है। अब उनके इस बयान ने काफी तूल पकड़ लिया है। इंडस्ट्री के कलाकारों समेत हिंदूवादी संगठन भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। लेखक जावेद अख्तर, सिंगर हरिहरन और शान के बाद अब मामले पर कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रनौत ने किया कड़ा विरोध
सांप्रदायिकता को लेकर दिए गए रहमान के इस बयान की बीजेपी सासंद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कड़ी आलोचना की। अभिनेत्री ने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा 'प्रिय रहमान जी, मुझे फिल्म इंडस्ट्री में एक भगवा पार्टी को सपोर्ट करने की वजह से बहुत ज्यादा भेदभाव और पक्षपात का सामना करना पड़ता है, फिर भी मुझे कहना होगा कि मैंने आपके जैसा पूर्वाग्रही और नफरत करने वाला इंसान नहीं देखा।'
साझा किया 'इमरजेंसी' से जुड़ा किस्सा
आगे कंगना ने लिखा, 'मैंने आपको अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी सुनाना चाहती थी। कहानी सुनना तो दूर, आपने मुझसे मिलने से भी इंकार कर दिया था। मुझे बताया गया कि आप किसी प्रोपेगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते। विडंबना यह है कि ‘इमरजेंसी’ को सभी क्रिटिक्स ने एक मास्टरपीस कहा, यहां तक कि विपक्षी पार्टी के नेताओं ने भी मेरी फिल्म की तारीफ करते हुए फैन लेटर भेजे, लेकिन आप अपनी नफरत में अंधे हो चुके हैं। मुझे आपके लिए दुख होता है।'
विज्ञापन
पूरी खबर यहां पढ़े: रहमान बोले- ‘इंडस्ट्री में सांप्रदायिकता’; कंगना ने बताया नफरत फैलाने वाला, शान समेत कईयों ने दी प्रतिक्रिया
रहमान के किस बयान पर हुआ विवाद
बीते दिनों बीबीसी एशियन को दिए अपने इंटरव्यू में ए आर रहमान ने कहा कि उन्होंने हमेशा यही सोचा कि उन्हे प्रोजेक्टस के पीछे नहीं भागना है। काम के प्रति उनकी लगन ही उन्हें काम दिलवाने के लिए पर्याप्त है।
आगे रहमान ने कहा कि पिछले आठ साल से वो देख रहे हैं की म्यूजिक इंडस्ट्री की कमान ऐसे हाथों में है जो क्रिएटिव नहीं हैं। ये मामला धर्म से जुड़ा भी हो सकता है, मगर उनके सामने ये सब कोई नहीं कहता। ये कानाफूसी उनके पीछे होती रहती है। रहमान के इसी बयान के सामने आने के बाद लेखक जावेद अख्तर, गायक हरिहरन और शान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन