{"_id":"66373105ef83fcbc150ac632","slug":"kamal-haasan-fans-will-have-to-wait-longer-indian-2-release-date-may-get-pushed-back-to-july-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian 2 Release Date: कमल हासन के फैंस को अभी और करना होगा इंतजार! पीछे खिसक सकती है 'इंडियन 2' की रिलीज डेट!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Indian 2 Release Date: कमल हासन के फैंस को अभी और करना होगा इंतजार! पीछे खिसक सकती है 'इंडियन 2' की रिलीज डेट!
Sun, 05 May 2024 12:41 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 12:41 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'इंडियन 2' के पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी की वजह से फिल्म की रिलीज और पीछे खिसक सकती है।
विज्ञापन
फिल्म 'इंडियन 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सुपरस्टार कमल हासन की 'इंडियन 2' इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के पोस्टर से तो निर्माता साफ कर चुके हैं कि इसे इस साल जून में रिलीज किया जाएगा, लेकिन तारीख क्या होगी, इसे लेकर दर्शकों के बीच अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, सोशल मीडिया पर अफवाह है कि इसे 13 जून, 2024 को रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन
जुलाई में खिसक सकती है रिलीज डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'इंडियन 2' के पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी की वजह से फिल्म की रिलीज और पीछे खिसक सकती है। वैसे भी कमल हासन की एक और बड़ी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून, 2024 को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 'इंडियन 2' को 18 जुलाई, 2024 को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन
Vida Karo Song: इम्तियाज अली ने ‘विदा करो’ गाने का रोचक किस्सा किया साझा, आधी रात के बाद कुछ यूं बना था गीत
विज्ञापन
ये कलाकार आएंगे नजर
फिल्म का निर्देशन शंकर शनमुगम ने किया है। दर्शकों को उम्मीद है कि शंकर और कमल हासन की जोड़ी एक बार फिर से कमाल करेगी। 'इंडियन 2' में कमल हासन के साथ-साथ काजल अग्रवाल भी मुख्य किरदार निभा रही हैं। इन दोनों के अलावा रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी और सिद्धार्थ भी अभिनय करते नजर आएंगे।
Farzi 2 Release: फिर से लौट रहा है फर्जी सनी एक नए प्लान के साथ, शाहिद कपूर की 'फर्जी 2' इस दिन होगी रिलीज
16 मई को हो सकता है ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आने वाली 16 मई, 2024 को 'डंडियन 2' का ऑडियो लॉन्च किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रजनीकांत और राम चरण जैसे कई बड़े सितारों के शामिल होने की संभवना जताई जा रही है।