फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amar singh chamkila director revealed about vida karo song making AR Rahman Arijit singh Irshad Kamil

Vida Karo Song: इम्तियाज अली ने ‘विदा करो’ गाने का रोचक किस्सा किया साझा, आधी रात के बाद कुछ यूं बना था गीत

Sun, 05 May 2024 12:29 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 05 May 2024 12:29 PM IST
सार

इम्तियाज अली ने अपनी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के गाने ‘विदा करो’ के निर्माण को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने इसके बनने के समय के रोचक किस्से को साझा किया।

विज्ञापन
Amar singh chamkila director revealed about vida karo song making AR Rahman Arijit singh Irshad Kamil
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले महीने इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फिल्म ने जहां दर्शकों का मन मोह लिया वहीं, आलोचकों ने भी इसकी सराहना की। दिलजीत दोसांझ के अभिनय की भी खूब प्रशंसा हुई। फिल्म के गीत ‘विदा करो’ ने प्रशंसकों और दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना ली। इस गीत को लोगों ने पसंद भी किया और गुनगुनाया भी। हाल ही में निर्देशक इम्तियाज अली ने एक साक्षात्कार में इस गीत के निर्माण का एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने याद किया कि संगीतकार एआर रहमान ने गीतकार इरशाद कामिल से मजाक में कहा था कि वह लोगों को रुला देंगे।

विज्ञापन


 

आधी रात के बाद बना गाना

निर्देशक इम्तियाज अली ने अपने साक्षात्कार में ‘विदा करों’ गाने को लेकर बातचीत की। निर्देशक ने साझा किया कि वह और गीतकार इरशाद कामिल एआर रहमान के स्टूडियो से निकलने ही वाले थे, तभी रहमान रात के ढाई बजे आकर अपने पियानो पर बैठ गए। निर्देशक ने कहा, ‘मैं और इरशाद बैठ गए, उन्होंने कहा कि कमरे की बत्तियां बुझा दो और मोमबत्तियां जला दो ताकि हम इस प्रक्रिया का आनंद उठा सकें।’

विज्ञापन

पापा धर्मेंद्र की इस आदत ने किया सनी देओल की नाक में दम!

विज्ञापन
विज्ञापन


 

45 मिनट में बना था ‘विदा करो’ गीत

इम्तियाज ने बताया कि जब रहमान ने अपने पियानो पर धुन बजाना शुरू किया, तब वह बैठकर गुरु दत्त के समय के पुराने गानों के बारे में बातचीत कर रहे थे। निर्देशक ने कहा कि हम गाने का मजा उठा रहे थे। उन्होंने बताया कि इरशाद कामिल के द्वारा गीत लिखे जाने के बाद उन्हें इसे बनाने में 45 मिनट लगे थे।

 

एआर रहमान ने गाने के लिए सुझाया था अरिजीत सिंह का नाम

‘विदा करो’ गाने में अरिजीत सिंह को लेने के बारे में बात करते हुए इम्तियाज ने कहा कि उनके नाम का सुझाव एआर रहमान ने दिया था। निर्देशक ने कहा अरिजीत सिंह ने इस गाने को बहुत प्यारे तरीके से गाया है।
Aditya-Ananya: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप? करीबी दोस्त ने लगाई खबर पर मुहर, जानें पूरा सच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed