फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   judge frank caprio dies 88 cancer battle caught in providence nicest judge

Judge Frank Caprio: नहीं रहे रियलिटी कोर्ट शो ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ के जज फ्रैंक कैप्रियो, कैंसर से हुआ निधन

Thu, 21 Aug 2025 08:32 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 21 Aug 2025 08:32 AM IST
सार

Judge Frank Caprio Death News: अमेरिका के मशहूर जज और रियलिटी कोर्ट टीवी शो ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ से अपनी पहचान बनाने वाले फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।  

विज्ञापन
judge frank caprio dies 88 cancer battle caught in providence nicest judge
फ्रैंक कैप्रियो - फोटो : एक्स

विस्तार

अमेरिका के मशहूर जज और रियलिटी कोर्ट शो ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले फ्रैंक कैप्रियो का 88 साल की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे कैप्रियो ने बहादुरी से बीमारी का सामना किया, लेकिन आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन की पुष्टि उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की गई पोस्ट के जरिए से हुई।
विज्ञापन


‘नाइसस्ट जज इन द वर्ल्ड’ का टैग 
फ्रैंक कैप्रियो को दुनिया भर के लोग इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने अपने कोर्टरूम को इंसाफ के साथ-साथ इंसानियत की मिसाल बना दिया। छोटे-छोटे मामलों में उनका करुणामय रवैया, गरीबों और परेशान परिवारों को राहत देने वाले उनके फैसले अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते थे। यातायात नियम तोड़ने वालों में से कई लोग जब उनकी अदालत में पहुंचे तो कैप्रियो ने उन्हें सजा देने की बजाय उनकी परिस्थितियों को समझा और कई बार पेनल्टी माफ कर दी। इन्हीं संवेदनशील और मानवीय निर्णयों ने उन्हें दुनिया का सबसे दयालु जज बना दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Judge Frank Caprio (@therealfrankcaprio)




वायरल वीडियो ने दिलाया अंतरराष्ट्रीय सम्मान
कैप्रियो के कोर्टरूम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर करोड़ों बार देखे गए। कभी किसी बच्चे से मजाकिया अंदाज में पूछताछ करना, तो कभी बुजुर्गों को सम्मान और सहानुभूति के साथ राहत देना- ऐसे कई पल दुनिया भर के दर्शकों को छू गए। उनकी अदालत से जुड़े वीडियोज को एक अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: Hariharan: मानद डॉक्टरेट का सम्मान हासिल करने पर बोले हरिहरन, अरिजीत सिंह को बताया पसंदीदा गायक

करियर और शो की लोकप्रियता
साल 1936 में रोड आइलैंड के प्रोविडेंस में जन्मे कैप्रियो ने कई दशकों तक बतौर म्युनिसिपल जज सेवाएं दीं। हालांकि, उन्हें असली लोकप्रियता तब मिली जब उनकी अदालत को टीवी पर प्रसारित किया जाने लगा। ‘कॉट इन प्रोविडेंस’ 2018 से 2020 के बीच राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित हुआ और इस शो को कई डे टाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया। शो का मूल संदेश यही था कि न्याय केवल सजा देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसमें करुणा, सम्मान और मानवीय गरिमा का समावेश होना चाहिए।

कैंसर से जंग हार गए फ्रैंक
साल 2023 में कैप्रियो ने सार्वजनिक रूप से बताया था कि उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर है। इसके बाद वो लगातार इलाज और संघर्ष के बीच सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को अपडेट देते रहे। कुछ हफ्ते पहले ही उन्होंने एक भावुक वीडियो संदेश शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने समर्थकों की प्रार्थनाओं की जरूरत है। उन्होंने स्वीकार किया कि बीमारी ने उन्हें अस्पताल लौटने पर मजबूर कर दिया है, लेकिन विश्वास जताया कि प्रार्थनाएं उनके लिए संबल बनेंगी।

सम्मान में झुका आधा झंडा 
न्यायिक करियर से इतर कैप्रियो अपने परिवार के प्रति बेहद समर्पित थे। उनकी मृत्यु के बाद रोड आइलैंड के गवर्नर डैन मैकी ने उन्हें रोड आइलैंड का सच्चा खजाना बताते हुए राज्य में झंडा आधा झुकाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed