फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   JSK vs State of Kerala gets new release date after legal battle over films

JSK Movie Row: फिल्म ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ को मिली नई रिलीज डेट, कानूनी लड़ाई भी हुई खत्म

Mon, 14 Jul 2025 11:10 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Jul 2025 11:10 AM IST
सार

JSK vs State of Kerala New Release Date: काफी लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मलयालम फिल्म ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ को नई रिलीज डेट मिल गई है। पहले इसकी रिलीज डेट 20 जून थी।

विज्ञापन
JSK vs State of Kerala gets new release date after legal battle over films
जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल, केरल हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई हफ्तों के विवाद के बाद मलयालम फिल्म ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ की नई रिलीज डेट का एलान हो गया है। पहले यह फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली थी। कानूनी लड़ाई के बाद फिल्म को यूए 16 सर्टिफिकेट दिया गया है और इसे रिलीज करने की इजाजत दे दी गई है। ऐसे में अभिनेता सुरेश ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज की नई तारीख का एलान किया है।
विज्ञापन

फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान
फिल्म ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए फिल्म निर्माताओं ने लिखा 'हर देरी के पीछे... एक सच्चाई छिपी है, जिसके लिए लड़ना जरूरी है। आखिर में हमेशा सच की जीत होती है। जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल को यूए 16 सर्टिफिकेट मिला है। यह दुनियाभर में 17 जुलाई को रिलीज होगी।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JANAKI V/S STATE OF KERALA (@jskthemovie)


विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्षक बदलने की मांग
सुपरस्टार सुरेश गोपी अभिनीत मलयालम फिल्म ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ की रिलीज को सेंसर बोर्ड ने रोक दिया था। यह फैसला फिल्म का शीर्षक बदलने की मांग के बाद लिया गया था। फिल्म निर्माताओं ने बताया कि सेंसर बोर्ड ने उनसे कहा था कि इस फिल्म का शीर्षक बदला जाए। उन्होंने इसके पीछे तर्क दिया था कि यह नाम देवी सीता के नाम से जुड़ा हुआ है। सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी कि एक ऐसी महिला के किरदार के लिए, जो यौन उत्पीड़न का सामना करती है, ‘जानकी’ नाम का इस्तेमाल करना अनुचित है। 

यह खबर भी पढ़ें: San Rechal: मशहूर मॉडल सैन रेचल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
विज्ञापन

JSK vs State of Kerala gets new release date after legal battle over films
फिल्म 'जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
केरल हाईकोर्ट पहुंचे निर्माता
सेंसर बोर्ड की इस मांग पर फिल्म निर्माताओं ने जवाब दिया कि अगर फिल्म का शीर्षक बदला जाता है तो फिल्म के संवाद में जो नाम लिए गए हैं उन्हें भी बदलने की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में ‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ के निर्माता ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया और फिल्म में बदलाव के फैसले को चुनौती दी। इसके बाद निर्माताओं को फिल्म की नई रिलीज डेट मिली।

फिल्म की रिलीज पर पड़ा असर
‘जानकी वर्सेज स्टेट ऑफ केरल’ में सुरेश गोपी और अनुपमा परमेश्वरम मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म पहले 20 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर विवाद के चलते इसमें देरी हुई। हालांकि अब फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है। फिल्म 17 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed