फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Popular Model San Rechal Dies By Suicide In Puducherry police gets suicide note

San Rechal: मशहूर मॉडल सैन रेचल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Mon, 14 Jul 2025 10:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 14 Jul 2025 10:59 AM IST
सार

San Rechal Suicide: पुडुचेरी की मशहूर मॉडल सैन रेचल ने आत्महत्या कर ली है। उनकी लाश की पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Popular Model San Rechal Dies By Suicide In Puducherry police gets suicide note
सैन रेचल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुडुचेरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर मॉडल सैन रेचल ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस को शक है कि वह कर्ज और तनाव में थीं, हो सकता है इसलिए उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया हो। मॉडल की खुदकुशी के बाद तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं। रेचल की पिछले साल शादी हुई थी। मॉडल की लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन

गुर्दे की बीमारी से थीं पीड़ित
सैन रेचल उर्फ शंकर प्रिया पुडुचेरी के करमनी कुप्पम में रहती थीं। बताया जाता है कि वह गुर्दे की बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि उन्होंने अपने घर पर ब्लड प्रेशर की बहुत सारी गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। सैन रेचल एक ऐसी मॉडल थीं जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी।

यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, इसलिए रिलीज पर लगी थी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

Popular Model San Rechal Dies By Suicide In Puducherry police gets suicide note
सैन रेचल - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने शक जताया है कि कई फैशन शो आयोजित करने की वजह से उन्हें नुकसान हुआ होगा, इसलिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया हो। पुडुचेरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, पैसे जुटाने के लिए सैन ने अपने गहने गिरवी रखकर बेच दिए थे। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने पिता से आर्थिक मदद की उम्मीद की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि अपने बेटे के प्रति अपने दायित्वों के कारण वह ऐसा करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

जीते कई अवॉर्ड
सैन रेचल ने 2020-2021 में मिस पांडिचेरी का खिताब जीता। उन्होंने 2019 में मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु का खिताब जीता। इसके अलावा वह मिस बेस्ट एटीट्यूड का खिताब जीत चुकी हैं। रेचल ने ब्लैक ब्यूटी श्रेणी में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed