फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Joe and Anthony Russo may return to Marvel Cinematic Universe discussions are going on about upcoming two film

Joe-Anthony Russo: एमसीयू में रूसो ब्रदर्स की वापसी की खबर से फैंस में हलचल, दो फिल्मों को लेकर शुरू हुई बात

Thu, 18 Jul 2024 10:15 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:15 AM IST
सार

'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' का निर्देशन करने वाले जो रूसो और एंथनी रूसो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी कर सकते हैं। दोनों से मार्वल की अगली दो फिल्मों को लेकर बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
Joe and Anthony Russo may return to Marvel Cinematic Universe discussions are going on about upcoming two film
जो रूसो और एंथनी रूसो - फोटो : इंस्टाग्राम @therussobrothers

विस्तार

मार्वल के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रूसो बंधु यानी जो रूसो और एंथनी रूसो मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापसी कर सकते हैं। दोनों साथ मिलकर 2014 में रिलीज हुई 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर', 2016 में आई 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर', 2018 में आई 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' और 2019 में आई 'एवेंजर्स: एंडगेम' का निर्देशन कर चुके हैं।

विज्ञापन


Abhishek-Aishwarya: ऐश्वर्या से अलग होने की अफवाहों को अभिषेक बच्चन ने दी हवा! तलाक के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन


जो और एंथनी रूसो से चल रही बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो और एंथनी से साल 2026 और 2027 में आने वाली दो एवेंजर्स फिल्मों को बनाने के सिलसिले में बातचीत चल रही है। हालांकि, रूसो बंधुओं की प्रोडक्शन कंपनी एजीबीओ की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दोनों ही फिल्में जो और एंथनी की ही 'एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' से जुड़ी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Rajesh Khanna Death Anniversary: राजेश की दीवानी थीं लड़कियां, खून से लिखती थीं लेटर, थिएटर से पहले ब्यूटी...

शॉन लेवी ने ठुकराया मार्वल का ऑफर
दरअसल, 2023 में डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने 'कांग डायनेस्टी” छोड़ दी थी। इसके बाद मार्वल स्टूडियोज ने अपनी खोज शुरू की। पहला ऑफर निर्देशक शॉन लेवी को दिया गया, जिनकी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' 26 जुलाई को रिलीज होने वाली है। शॉन ने इसे करने से मना कर दिया था। मालूम हो कि इस बात को लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं है कि मार्वल द्वारा 'एवेंजर्स' के अगले भागों पर कब काम शुरू किया जाएगा। जो और एंथनी रूसो की आने वाली फिल्म की बात करें तो 'द इलेक्ट्रिक स्टेट' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें क्रिस प्रैट और मिली ब्राउन ने काम किया है।

Priyanka Chopra : तमिल और हिंदी फिल्मों से लेकर हॉलीवुड तक, ऐसा रहा प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी सफर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed