फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jk rowling slams emma watson calls her ignorant harry potter controversy

Harry Potter: फिर चर्चाओं में आया रोलिंग और एमा वॉटसन का पुराना विवाद, लेखिका ने अभिनेत्री पर किया पलटवार

Tue, 30 Sep 2025 05:51 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 30 Sep 2025 05:51 PM IST
सार

J K Rowling On Emma Watson: 'हैरी पॉटर' सीरीज की लेखिका ने हरमाइनी का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री एमा वॉटसन पर बड़ा हमला बोला है। एक्ट्रेस के हालिया बयान पर जे के रोलिंग ने पलटवार किया।

विज्ञापन
jk rowling slams emma watson calls her ignorant harry potter controversy
जे के रोलिंग और एमा वॉटसन - फोटो : एक्स

विस्तार

हॉलीवुड और हैरी पॉटर की दुनिया में इन दिनों फिर से हलचल मच गई है। लेखिका जे के रोलिंग ने लंबे समय से चली आ रही चुप्पी तोड़ते हुए अपनी ही फिल्म की अभिनेत्री एमा वॉटसन पर सीधा वार किया है। अपने ताजा बयान ने उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन


जे के रोलिंग का ताजा बयान
जे के रोलिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- 'एमा वॉटसन इतनी अंजान हैं कि उन्हें अपनी अज्ञानता का भी एहसास नहीं है। किसी अभिनेता से मैं हमेशा सहमति की उम्मीद नहीं रखती, लेकिन बार-बार सार्वजनिक रूप से आलोचना करके फिर सुलह की उम्मीद करना सही नहीं है।' रोलिंग ने यह भी साफ किया कि एमा और डेनियल रैडक्लिफ जैसे सितारे अपने विचार रखने के लिए स्वतंत्र हैं, मगर उन्हें हैरी पॉटर की दुनिया के प्रवक्ता की तरह बयानबाजी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

 


यह खबर भी पढ़ें: SSKTK: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से कम किए गए किसिंग सीन, इस शब्द को म्यूट के बाद मिली रिलीज की मंजूरी


विवाद की जड़ कहां से शुरू हुई?
यह तनातनी साल 2020 से शुरू हुई, जब रोलिंग ने ट्रांसजेंडर मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखे थे। उनके बयानों को ट्रांसफोबिक कहा गया और बड़े स्तर पर विरोध हुआ। इसी दौरान हैरी पॉटर फिल्मों के प्रमुख सितारों – डेनियल रैडक्लिफ, रुपर्ट ग्रिंट और एमा वॉटसन ने रोलिंग की सोच का खुलकर विरोध किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Emma Watson (@emmawatson)




एमा वॉटसन का हालिया बयान
हाल ही में एमा वॉटसन ने एक पॉडकास्ट में कहा था- 'मैं आज भी रोलिंग के प्रति लगाव और सम्मान रखती हूं। मेरे करियर और जीवन में उनका योगदान बहुत बड़ा है।' लेकिन रोलिंग को यह बयान दोहरा चरित्र लगा। उनका कहना है कि जब वो धमकियों और विवादों का सामना कर रही थीं, तब एमा ने सिर्फ एक छोटा सा मैसेज भेजा- ‘मुझे अफसोस है कि आप यह सब झेल रही हैं।’ इसके तुरंत बाद उन्होंने सार्वजनिक मंच पर रोलिंग के खिलाफ बोलकर आग में घी डालने जैसा काम किया।

रोलिंग ने बयां किया दर्द
जे.के. रोलिंग ने याद दिलाया कि वह करोड़पति परिवार से नहीं आईं, बल्कि ‘हैरी पॉटर’ लिखते समय गरीबी और संघर्ष झेल रही थीं। उनका कहना है कि महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करने वाली राजनीति को वह कभी स्वीकार नहीं करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed