फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jigra movie actress Aliaa Bhatt mother Soni Razdan got scam call talking about illegal drugs and asking money

Soni Razdan: आलिया की मां को आया स्कैम कॉल, ड्रग्स का नाम सुन डर गई थीं सोनी राजदान फिर घबराहट में...

Sat, 18 May 2024 09:42 PM IST
Sarvajeet Krishna सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 18 May 2024 09:42 PM IST
सार

आए दिन हमें ठगी की घटना पढ़ने सुनने को मिलती रहती हैं। ताजा मामलें में अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान से एक स्कैम कॉल के जरिए पैसे ऐंठनें की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Jigra movie actress Aliaa Bhatt mother Soni Razdan got scam call talking about illegal drugs and asking money
आलिया भट्ट-सोनी राजदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैसे-जैसे तकनीक में उन्नति हुई है वैसे ही साइबर अपराधों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। आए दिन नए-नए तरीकों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटी भी इससे बच नहीं पाए हैं। ताजा मामले में मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। आलिया की मां सोनी राजदान ने पूरी डिटेल के साथ इससे संबंधित एक पोस्ट साझा की है। 

विज्ञापन


आलिया की मां से की पैसे ऐेंठने की कोशिश
इस हाईटेक दुनिया में ठगी करने वाले बदमाशों ने भी खुद को अपग्रेड कर लिया है। नित नए-नए तरकीब लगाकर वह लोगों को शिकार बनाते रहते हैं। आलिया की मां सोनी राजदान को भी इन ठगों ने शिकार बनाने की कोशिश की है, जिसके बारे में जानकारी देते हुए सोनी राजदान ने बताया कि इन दिनो्ं एक बड़ा स्कैम किया जा रहा है। जिसमें एक इंसान खुद को दिल्ली पुलिस से या कस्टम का अधिकारी बताते हुए कहता है कि आपने कुछ गैरकानूनी ड्रग्स मंगाए है। इसके बाद डरा धमका कर पैसे ऐंठने की कोशिश करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soni Razdan (@sonirazdan)


ड्रग्स का नाम सुन काफी डर गई थी सोनी राजदान
सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा,'एक बहुत बड़ा स्कैम किया जा रहा है। कोई खुद को दिल्ली कस्टम से बताते हुए फोन करता है और कहता है कि आपने कुछ गैर कानूनी ड्रग्स मंगाए हैं। वो लोग खुद को पुलिस या उस तरह के किसी अधिकारी के तौर पर पेश करते हैं'। इसमें आगे उन्होंने लिखा, 'इसके बाद वह लोग आपका आधार कार्ड नंबर लेने की कोशिश करते हैं। मुझे भी एक ऐसा ही फोन आया। उसके बाद वो लोग आपको एक बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए दबाव डालेंगे। कुल मिलाकर बात यह है कि हमें इनके झांसे में नहीं आना है, जो भी इनके जाल में फंस जाता है, उसके लिए यह किसी बुरे सपने से कम नहीं है। सौभाग्य से मैंने उन्हें तुरंत ये कहकर टाल दिया कि मैं उनसे बाद में बात करूंगी, जैसे ही उन्होंने मुझसे आधार कार्ड की डिटेल मांगी। जाहिर है कि उन्होंने दोबारा फोन नहीं किया, लेकिन यह काफी डरावना है। इस तरह के फोन आने पर इन नंबरों को पुलिस को दीजिए। मैं ऐसे तीन लोगों को जानती हूं, जिन्हें बीते कुछ सप्ताह में इस तरह के फोन आए हैं'। 
Jubilee Talkies: सोनी के आगामी शो 'जुबली टॉकीज' में दिखेंगी खुशी दुबे, शिवांगी बन पिता के सपने को करेंगी पूरा
कहा घबराना स्वाभाविक है, सावधान रहें
इसके साथ ही पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा,'इस तरह के फोन आने पर घबरा जाना काफी स्वाभाविक है। यह काफी सच प्रतीत होता है, यकीन कीजिए मुझे भी यह बहुत सच्चा लगा था। जब मैंने इस पर किसी से बात की तो उन्हो्ंने बताया कि यह स्कैम है और इसपर ध्यान ना दें। हालांकि, यह और बुरा होते जा रहा है और ईमानदारी से कहूं तो यह सोचना मुश्किल नहीं है कि आप मुसीबत में हैं, फिर चाहे आपकी गलती ना भी हो। सावधान रहें, यह एक स्कैम है'। 
Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता
ऐसे हालातों में नहीं तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें 
अमर उजाला अपने पाठकों से अपील करता है कि इस तरह के किसी भी झांसे में ना आएं। अगर किसी भी नंबर में +91 के अलावा कोई और कोड दिखे तो वह फोन कभी भी ना उठाएं और तुरंत ब्लॉक कर दें। इसके अलावा अगर आपको कोई सामान्य नजर आने वाले अनजान नंबर से फोन करता है और खुद पुलिस ऑफिसर बताते हुए पैसो की डिमांड करता है, तो घबराए नहीं। फोन को डिस्कनेक्ट कर तुरंत उस नंबर को अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाने में सूचित करें। 
चंदू चैंपियन के ट्रेलर लॉन्च से पहले अपने स्कूल पहुंचे कार्तिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed